पिछले दिनों भोपाल में एमपीपोस्ट की ओर से स्वराज भवन में ‘सूचना प्रौद्योगिकी, चुनाव और राजनीति’ विषय पर व्याख्यान का आयोजन किया. इसमें चुनाव और मीडिया विशेषज्ञ डा. एन भास्कर राव ने कहा कि एमपीपोस्ट की तरफ से जो डिजिटल दस्तावेज जारी किए गए हैं, वे सराहनीय हैं. वास्तव में जो काम देश के प्रतिष्ठित आईटी नगर बैंगलूर से होना था वह भोपाल में संपन्न हुआ.
विमर्श के दौरान एमपीपोस्ट के संपादक सरमन नगेले द्वारा तैयार मध्य प्रदेश में चुनाव प्रक्रिया का वृहद परिदृश्य और राजनीतिक अतीत पर पहले डिजिटल दस्तावेज का अतिथियों ने विमोचन भी किया. कार्यक्रम के प्रारंभ में इस विमर्श का विषय प्रवर्तन एमपीपोस्ट के संपादक सरमन नगेले ने किया. हिन्दुस्तान टाइम्स के विशेष संवाददाता रंजन श्रीवास्तव, इंडिया टुडे के प्रमुख संवाददाता अंबरीष मिश्रा, दैनिक भास्कर के स्टेट ब्यूरो चीफ गणेश साकल्ले, वरिष्ठ टीवी पत्रकार राजेश बादल, मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्य प्रवक्ता अरविंद मालवीय, राज्यसभा सदस्य और भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल माधव दवे, पुष्पेन्द्र पाल सिंह ने भी व्याख्यान में अपने विचार रखे. एमपीपोस्ट द्वारा तैयार मध्य प्रदेश में चुनाव प्रक्रिया का वृहद परिदृश्य और राजनीतिक अतीत पर पहले डिजिटल दस्तावेज न्यूज पोर्टल एमपीपोस्ट डॉट ओआरजी पर निशुल्क आनलाइन उपलब्ध है. सभी अतिथियों को एमपीपोस्ट की ओर से स्मृति चिन्ह भेंट किए गए. सभी अतिथियों व उपस्थित पत्रकारों का एमपीपोस्ट के संपादक सरमन नगेले ने आभार व्यक्त किया.












kabeer
April 18, 2010 at 1:10 pm
mppost ka malik nagele farjee patrkar he. ise it ka k kh ga bhi nahi aata uske baad bhi dalali ke dam par yeh maal bana raha he it ke pirti iske boddhik giyan ki jaanch honi chahiye.