Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

दुख-दर्द

पुणे में भी आईबीएन आफिस पर हुआ हमला

आईबीएन आफिस पर हमलातस्वीरों से साफ है, मकसद मीडिया को आतंकित करना था : सिर्फ मुंबई में ही नहीं बल्कि पुणे में भी आबीएन के आफिस पर शिव सैनिकों ने हमला किया। दोनों जगहों पर एक साथ हमले से पता चल रहा है कि शिव सैनिकों ने हमले के लिए पूरी तैयारी की थी। वीडियो और तस्वीरों को देखने से साफ पता चलता है कि शिव सैनिक मीडिया को आतंकित करने के मकसद से यह हमला किया है। पत्रकारों के कपड़े फाड़ना, उन्हें पीटना, कंप्यूटर व अन्य सामान तोड़ना यह बताता है कि वे मीडिया को यह संकेत देना चाहते थे कि मीडिया भी शिव सेना की पहुंच से दूर नहीं है और अगर निगेटिव रिपोर्टिंग की गई तो परिणाम भुगतना पड़ेगा। मीडिया पर शिव सैनिकों के इस सुनियोजित हमले के खिलाफ पूरे देश में आक्रोश की लहर है।

हर दल के नेता शिव सैनिकों के इस कुकृत्य के खिलाफ एकजुट हो रहे हैं। मीडिया का मुंह बंद करने के लिए हमला करने जैसी वीभत्स कार्रवाई को राजनीतिक पतन का चरम माना जा रहा है। खबर है कि फिलहाल 7 लोगों को मुंबई पुलिस ने हमले के आरोप में गिरफ्तार किया है। मीडिया के लोग सिर्फ गिरफ्तारी से संतुष्ट नहीं है।

सीएनएन आईबीएन के एडिटर इन चीफ और वरिष्ठ पत्रकार राजदीप सरदेसाई ने मांग की है कि इस बार हमले के पीछे जो बड़े नेता हैं, उनको गिरफ्तार किया जाना चाहिए और दंडित करना चाहिए। सिर्फ गिरफ्तारी से काम नहीं चलेगा। पहले भी मीडिया पर हमले के मामले में लोग गिरफ्तार हुए और जमानत पर छूट कर बाहर आ गए।

आइए, आईबीएन7 और आईबीएन लोकमत आफिस पर हुए हमले की कुछ तस्वीरें देखें–

आईबीएन के मुंबई आफिस पर हमले की एक तस्वीर

आईबीएन के मुंबई आफिस पर हमले की एक तस्वीर

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...