हैदराबाद से लांच होने वाले उर्दू न्यूज और इनफोटेनमेंट चैनल ‘मुंसिफ’ के चैनल हेड रियाज अहमद ने इस्तीफा दे दिया है। बताया जाता है कि चैनल की लांचिंग अगस्त महीने में ही होनी थी पर कई कारणों से लांच का कार्यक्रम अभी तक टल रहा है।
रिजाय अहमद को इस चैनल के लिए मुंबई में प्रोग्रामिंग व आपरेशन का काम देखना था। पर प्रबंधन ने मुंबई से अभी काम शुरू कर पाने में अमसर्थता जता दी है। इस कारण रियाज ने इस्तीफा दे दिया। भड़ास4मीडिया से बातचीत में रियाज अहमद ने इस्तीफे के पीछे चैनल प्रबंधन के अनप्रोफेशनल रवैए को जिम्मेदार वजह बताया। रियाज ने अपने अगले पड़ाव के बारे में कुछ भी बताने से इनकार किया।











