Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

हलचल

महाराष्ट्र के गृहमंत्री से पत्रकारों को उम्मीद

: दोषी पुलिसवालों का तबादला पर पत्रकार निलंबन की मांग पर अड़े : आंदोलन जारी रखने का फैसला : 5 जुलाई को भारत बंद के दौरान नागपुर के वेरायटी चौक पर कवरेज के लिए गए मीडियाकर्मियों पर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज का मुद्दा नागपुर आए राज्य के गृहमंत्री आर.आर.पाटिल के सामने रखा गया।

: दोषी पुलिसवालों का तबादला पर पत्रकार निलंबन की मांग पर अड़े : आंदोलन जारी रखने का फैसला : 5 जुलाई को भारत बंद के दौरान नागपुर के वेरायटी चौक पर कवरेज के लिए गए मीडियाकर्मियों पर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज का मुद्दा नागपुर आए राज्य के गृहमंत्री आर.आर.पाटिल के सामने रखा गया।

उत्तर अंबाझरी रोड स्थित आईएमए सभागृह में आयोजित कार्यक्रम में आए पाटिल से नागपुर श्रमिक पत्रकार संघ के अध्यक्ष शिरीष बोरकर के साथ नागपुर के अनेक पत्रकारों ने मुलाकात की। उन्हें मीडियाकर्मियों पर हुए लाठीचार्ज के बारे में बताया गया। पाटिल ने कहा कि लाठीचार्ज के मामले की जांच के लिए डीजी स्तर की उच्चस्तरीय कमेटी गठित की गई है। उसे सात दिनों का समय दिया गया था। तीन दिन हो चुके हैं। चार दिन बाद उसकी रिपोर्ट मिलेगी। पाटिल ने लाठीचार्ज के दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।

गृहमंत्री से चर्चा के बाद बोरकर ने बताया कि मीडियाकर्मियों पर हुए लाठीचार्ज से संबंधित पुलिसकर्मियों को जब तक निलंबित नहीं किया जाएगा, पत्रकारों का आंदोलन जारी रहेगा। शहर पुलिस आयुक्त प्रवीण दीक्षित ने लाठीखर्ज मामले में सीताबर्डी थाने के पीआई पडांगले व पीएसआई विखे का तबदाला कर दिया है, लेकिन श्रमिक पत्रकार संघ की मांग दोषी पुलिस अधिकारियों को निलंबित करने की है। इसलिए जब तक मांग पूरी नहीं होती है, पत्रकारों का आंदोलन शुरू रहेगा।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. SUJIT

    July 14, 2010 at 7:02 am

    YE ADMINISTRATION,POLICE,POLITICIANS MEDIA PERSON KO KYA SAMAZTE HAI ?JAB CHAHE TAB LATHI CHARGE KARO,MEDIA KO GHATIYA TREAT KARO ?YE SAB UNORGANIZED MEDIA HONE KE KAARAN HO RAHA HAI.AGAR PURE DESH KI MEDIA EK ORGANIZED HO JAATI HAI NAA TO EN SABTI FHAT JAAYENGI………..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...