Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

दुख-दर्द

झूठ बोल रहे हैं महाराष्ट्र के गृह मंत्री

: लाठीचार्ज की बात को पाटिल ने किया खारिज : कहा- नागपुर के पत्रकारों को नहीं पीटा पुलिस ने : भारत बंद के दौरान नागपुर में एक प्रदर्शन के कवरेज के लिए गए फोटो जर्नलिस्टों पर पुलिस के लाठीचार्ज के मामले को राज्य के गृहमंत्री ने खारिज कर दिया है। उनका दावा है कि 5 जुलाई को भारत बंद के दौरान पुलिस ने पत्रकारों से मारपीट नहीं की थी।

: लाठीचार्ज की बात को पाटिल ने किया खारिज : कहा- नागपुर के पत्रकारों को नहीं पीटा पुलिस ने : भारत बंद के दौरान नागपुर में एक प्रदर्शन के कवरेज के लिए गए फोटो जर्नलिस्टों पर पुलिस के लाठीचार्ज के मामले को राज्य के गृहमंत्री ने खारिज कर दिया है। उनका दावा है कि 5 जुलाई को भारत बंद के दौरान पुलिस ने पत्रकारों से मारपीट नहीं की थी।

दैनिक भास्कर के नागपुर संस्करण में प्रकाशित खबर के मुताबिक सोमवार को पाटिल ने विधानसभा में कहा कि पुलिस लाठीचार्ज में जिन पत्रकारों या फोटोग्राफर को चोट लगी, वे पुलिस की लाठियों से जख्मी नहीं हुए थे। इस बीच भाजपा विधायक देवेंद्र फडणवीस ने गृहमंत्री के खिलाफ विशेषाधिकार हनन की नोटिस देने की बात कही है। विधानसभा में श्री फडणवीस ने यह मुद्दा उठाया था। उन्होंने भारत बंद के दौरान नागपुर के वैरायटी चौक पर आंदोलनकारियों के साथ-साथ पत्रकारों की भी पिटाई की जानकारी दी। इस पर अपने बयान में गृहमंत्री ने इंकार किया कि पुलिस वालों ने पत्रकारों को पीटा था।

घटना की पार्श्वभूमि बताते हुए श्री पाटील ने कहा कि बंद के दिन मानव श्रृंखला बनाकर यातायात रोकने की कोशिश कर रहे आंदोलनकारियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। सभी को पुलिस वाहन में बिठाकर पुलिस स्टेशन ले जाते समय महिलाओं ने वैन में पुरुष कांस्टेबल का विरोध किया। पुलिस ने महिलाओं को एसटी बस से ले जाने की कोशिश की। लेकिन वे जाने को तैयार नहीं हुई और आंदोलनकारियों ने फिर एक बार आंदोलन शुरू करने का प्रयास किया। भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने हल्का लाठीचार्ज किया। बाद में सीताबर्डी पुलिस स्टेशन के गेट पर आंदोलनकारियों के साथ पत्रकार भी नारेबाजी करते पाए गए। सात पत्रकारों ने मारपीट की शिकायत की।

गृहमंत्री ने दावा किया कि जख्मी सात में से एक पत्रकार भागते समय फुटपाथ पर गिर पड़ा था, इसलिए वह जख्मी हुआ और एक फोटोग्राफर का घुटना छिला है। दोनों ही घटनाओं से साबित होता है कि पुलिस ने पत्रकार और फोटोग्राफरों के साथ मारपीट नहीं की। श्री पाटील ने बताया कि फिर भी मामले की जांच के आदेश दिए गये हैं। निष्पक्ष जांच के लिए संबंधित पुलिस निरीक्षक और पुलिस उपनिरीक्षक का तबादला किया गया है। इस जवाब से नाराज होकर फडणवीस ने उनके खिलाफ विशेषाधिकार हनन की नोटिस देने की बात कही है।

नागपुर से संजय कुमार की रिपोर्ट

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...