नमिता शरण ने गोवा के रीजनल चैनल ‘एचसीएन न्यूज’ के चैनल हेड पद पर ज्वाइन किया है। यह न्यूज चैनल हेराल्ड ग्रुप का है। नमिता इससे पहले सहारा समय के लिए गोवा से सीनियर करेस्पांडेंट के रूप में काम करती थीं। पिछले दिनों सहारा प्रबंधन ने उनका तबादला दिल्ली के लिए कर दिया। ऐसे में नमिता ने इस्तीफा दे दिया और अब एचसीएन के चैनल हेड के रूप में काम शुरू कर दिया है।
भड़ास4मीडिया से बातचीत में नमिता ने सहारा के अपने पांच वर्षों के अनुभव को शानदार बताया और इस समूह को अपनी शुभकामनाएं दीं। ज्ञात हो कि नमिता शरण पत्रकारिता में 16 वर्षों से सक्रिय हैं। वे नवभारत टाइम्स, एटीएन न्यूज, होम टीवी, आज तक जैसे अखबारों-चैनलों में भी काम कर चुकी हैं। आज तक के लिए दिल्ली और पटना में उन्होंने आठ वर्षों तक काम किया। 2005 में नमिता गोवा चली गईं और फिर वहीं की होकर रह गईं।











