Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

दुख-दर्द

राबर्टसन : मदिरा प्रेम से मदिरा मुक्ति तक

नैन राबर्टसन83 साल की पत्रकार नैन राबर्टसन नहीं रहीं। न्यूयार्क टाइम्स की सीनियर रिपोर्टर और पुलित्जर पुरस्कार विजेता राबर्टसन की शख्सियत जोरदार थी। उन्होंने न्यूयार्क टाइम्स में महिला पत्रकारों से होने वाले भेदभाव पर किताब लिखा। पत्रकारिता में महिलाओं की स्थिति के विश्लेषण के मामले में इस किताब को मील का पत्थर माना जाता है। 1992 में प्रकाशित इस किताब का नाम है ‘द गर्ल्स इन द बालकनी’। किताब में अखबार के अंदर महिलाओं के साथ होने वाले भेदभाव का बारीकी से उल्लेख किया गया है। सेलरी, प्रमोशन में किस तरह महिलाओं के साथ दोयम रवैया अपनाया जाता है, कितनी महिला पत्रकारों ने भेदभाव के कारण नौकरी को बाय बोल दिया, इसका लेखा-जोखा किताब में है। किताब के नाम में जिस बालकनी शब्द का इस्तेमाल है, उसका आशय वाशिंगटन स्थित नेशनल प्रेस क्लब के आडिटोरियम के उपर की बालकनी से है।

इसमें 1955 तक महिलाओं के घुसने और 1971 तक सदस्य बनने पर रोक लगी हुई थी। ऐतिहासिक मुकदमों के बाद महिलाओं को इस क्लब में वो सारे अधिकार मिले जो पुरुषों को प्राप्त थे। राबर्टसन जमकर दारू पीती थीं और अपने दारू के अनुभवों पर काफी कुछ लिखा भी है। दारू से निजात पाने के लिए राबर्टसन को लंबा इलाज कराना पड़ा। वे ‘एल्कोहलिक एनोनिमस’ संस्था की लंबे समय तक सदस्य रहीं। उन्होंने 1988 में ‘गेटिंग बेटर : इनसाइड एल्कोहलिक्स एनोनिमस’ नामक किताब में मदिरापान के विभिन्न सुखों-दुखों का वर्णन किया है। यह किताब भी कई वजहों से ऐतिहासिक है।

नैन राबर्टसन का जन्म शिकागो में 11 जुलाई 1926 को हुआ था। उन्होंने 1948 में जर्नलिज्म की डिग्री ली। वे पेरिस, बर्लिन, लंदन, फ्रैंकफर्त, न्यूयार्क समेत कई शहरों में विभिन्न मैग्जीनों-अखबारों में विभिन्न पदों पर रिपोर्टिंग करतीं रहीं। राबर्टसन 1988 में रिटायर हुईं। उन्हें इंटरनेशनल वोमेन्स मीडिया फाउंडेशन और वाशिंगटन प्रेस फाउंडेशन की तरफ से लाइफटाइम एचीवमेंट एवार्ड दिया गया। राबर्टसन 1994 से लेकर 1999 तक विश्विद्यालय में विजिटिंग प्रोफेसर के बतौर पढ़ाती रहीं। राबर्टसन ने तीन शादियां कीं। पहले पति से उनका तलाक हो गया। दूसरे पति का 1971 में निधन हो गया। तीसरे पति की मौत 2006 में हुई।

राबर्टसन के दारू के संस्मरण प्रभावशाली और प्रेरणादायक हैं। किस तरह मदिरा से उन्होंने मुक्ति पाई। मदिरा सेवन के बाद किन-किन अवस्थाओ से गुजरीं, इसकी झलक उनके लिखे से मिलती है। उनके लिखे का एक अंश अभिव्यक्ति के लोकतांत्रिक मंच प्रधानजी डॉट कॉम पर प्रकाशित किया गया है। उनका लिखा अंग्रेजी में है। पढ़ने के लिए क्लिक करें- ‘It is 22 years since I took my last drink of alcohol’

नैन राबर्टसन की मृत्यु और जीवन के बारे में ज्यादा जानने के लिए ‘द वाशिंगटन पोस्ट’ से साभार लेकर प्रधानजी डॉट कॉम पर प्रकाशित किए गए न्यूज को पढ़ें, क्लिक करें- Pulitzer Prize-Winning Journalist Is Dead

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...