: पंकज गर्ग रेडियो छोड़ अध्यापन की ओर मुड़े : भड़ास4मीडिया को एक मेल के जरिए सूचित किया गया है कि… ”सहारा इंडिया ग्रुप के आतंरिक कोर ग्रुप के सदस्य और सहारा इंडिया ग्रुप के अध्यक्ष व मैनेजिंग वर्कर सुब्रत रॉय सहारा के करीबी नवीन सिंह को सहारा इंडिया ग्रुप के कॉरपोरेट अफेयर्स तथा जन संपर्क का सर्वे-सर्वा बनाया गया है. सूत्रों के मुताबिक नवीन सिंह पिछले 15 सालों से सहारा ग्रुप से जुड़े हुए हैं और सुब्रत रॉय सहारा के सबसे विश्वसनीय लोगों में से एक माने जाते हैं.
नवीन सिंह ने पिछले 7 जुलाई को अपना कार्यभार संभाल लिया है. सूत्रों का मानना है की नवीन सिंह को ऐसे सर्वोच्च स्थान पदस्थापित करने के पीछे मकसद एक नई सोच को आगे बढ़ाना है. उम्मीद है कि नवीन सिंह सहारा इंडिया ग्रुप की छवि को बढ़ाने में मददकारी साबित होंगे.”
एक अन्य खबर चंडीगढ़ से है. भास्कर समूह के रेडियो माय एफम, नागपुर के प्रोग्रामिंग हेड पंकज गर्ग ने इस्तीफा दे दिया है. वे अब मीडिया को अलविदा कह एजुकेशन के फील्ड में आ गए हैं. उन्होंने छात्रों को पढ़ाने का फैसला कर लिया है. उन्होंने बतौर शिक्षक चंडीगढ़ स्थित चीत्कार प्राइवेट विश्वविद्यालय में ज्वाइन किया है.
Sarla
July 9, 2010 at 10:53 am
Congratulation Naveen Bhai
brij
July 9, 2010 at 3:17 pm
congrats jijaji……………..
Dr Matsyendra Prabhakar
July 10, 2010 at 4:36 am
Naveen jee aap ko bahut-bahut badhai, Parivar ne pahli dafa PR ke liye Professionals ki mahatta ko samjha hai to yah kafi shubh aur ummeed jagane wali khabar hai. Tezi se chaturdik tarakki karte vyavsayik samooh ki gatividhiyon ke prachar-prasar ke liye alag vibhag hona hi chahiye. abhi tak corporate communication jo karya karta hai uska dayra seemit raha. PR affairs ko take up karna sansthan ke liye nishchit hi hitkar hoga.