Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सम्मान

छाया चित्रों के लिए सम्मानित हुए नवीन

नैनीताल के पत्रकार नवीन जोशी को नैनीताल राजभवन में उत्तराखण्ड की राज्यपाल श्रीमती मार्गेट आल्वा ने सम्मानित किया। इससे पूर्व नवीन जोशी के चित्र नैनीताल के सुप्रसिद्ध छायाकारों और अन्तरराष्ट्रीय छायाकार अनूप साह, एएन सिंह व बलवीर सिंह आदि के चित्रों के साथ नैनीताल राजभवन में 24 और 24 मई को आयोजित प्रदर्शनी में प्रदर्शित किए गए थे।

नैनीताल के पत्रकार नवीन जोशी को नैनीताल राजभवन में उत्तराखण्ड की राज्यपाल श्रीमती मार्गेट आल्वा ने सम्मानित किया। इससे पूर्व नवीन जोशी के चित्र नैनीताल के सुप्रसिद्ध छायाकारों और अन्तरराष्ट्रीय छायाकार अनूप साह, एएन सिंह व बलवीर सिंह आदि के चित्रों के साथ नैनीताल राजभवन में 24 और 24 मई को आयोजित प्रदर्शनी में प्रदर्शित किए गए थे।

25 मई को नैनीताल राजभवन में आयोजित सम्मान समारोह में राज्यपाल श्रीमती आल्वा ने कहा कि नगर के छायाकारों के चित्रों से प्रभावित होकर उन्होंने इस आयोजन को आगे प्रति वर्ष दो दिन के लिए बड़े स्तर पर आयोजित करने का मन बना लिया है। उन्होंने नगर के छायाकारों को देश में सर्वश्रेष्ठ भी ठहराया।

उल्लेखनीय है कि श्री जोशी नैनीताल में राष्ट्रीय सहारा के ब्यूरो प्रभारी हैं। वह घरेलू श्रेणी के कैमरे कोडेक ईजीशेयर सी 713 से  शौकिया फोटोग्राफी करते हैं। बकौल जोशी, फोटोग्राफी उनके लिऐ दुनिया की प्राकृतिक खूबसूरती को अपनी ओर से लंबे समय तक संग्रहित करने का और संरक्षित रखने का प्रयास है।

इससे पूर्व उनके हिमालय की पंचाचूली चोटी के सुबह के समय धूप से नहाते चित्र को गूगल अर्थ पर दुनिया भर के चित्र उपलब्ध कराने वाली पेनोरोमियो वेबसाइट की जनवरी 2010 में आयोजित ‘जियोटैग्ड फोटो कान्टेस्ट’ में ‘ऑनरेबल मैन्शंस’ पुरस्कार मिला था.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. anupam

    May 26, 2010 at 10:56 am

    @congrats

  2. sanju

    June 23, 2010 at 8:27 am

    congrats to joshi je,
    sect.cittraanjali ( every year photo festiv. ) jabalpur
    sanjay choudhary,jabalpur,m.p:D

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...