पीपुल्स समाचार, ग्वालियर से न्यूज एडिटर पद से इस्तीफा देने वाले प्रफुल्ल नायक के बारे में खबर है कि उन्होंने ग्वालियर में ही प्रमुख सांध्य दैनिक सुदर्शन एक्सप्रेस को ज्वाइन कर लिया है. वे बतौर एडिटर इस सांध्य दैनिक का कामधाम देख रहे हैं. प्रफुल्ल पीपुल्स से पहले इसी सांध्य दैनिक में कार्यरत थे.
दैनिक जागरण, अलीगढ़ में सब एडिटर पद पर कार्यरत रुद्रानंद झा ने इस्तीफा दे दिया है. वे हिंदुस्तान, रांची ज्वाइन करेंगे. रुद्रानंद दैनिक जागरण में चार साल से थे. इससे पहले वे अमर उजाला, चंडीगढ़ में कार्यरत थे. जागरण अलीगढ़ में रुद्रानंद पहले रिपोर्टिंग में थे. इन दिनों वे जनरल डेस्क पर कार्य कर रहे थे.
अगर आपने भी नई पारी की शुरुआत की है, इस्तीफा दिया है, एवार्ड मिला है… तो इसकी खबर भड़ास4मीडिया पर प्रकाशित करा सकते हैं. इसके लिए [email protected] पर मेल या 09999330099 पर एसएमएस कर सकते हैं. अनुरोध करने पर नाम व पहचान का खुलासा नहीं किया जाएगा.












ravishankar vedoriya
July 5, 2010 at 11:02 am
nayak sir ji aap sudarshan mai hi sahi the nai pari ke liye badai ho