Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

आईपीएल से दूर रहेंगे प्रमुख टीवी चैनल

एनबीए का फैसला : देश के ज्यादातर टेलीविजन चैनलों ने फैसला किया है कि वे इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के मैचों की कवरेज नहीं करेंगे क्योंकि उनका कहना है कि इस ट्वेंटी20 टूर्नामेंट के कुछ दिशानिर्देश मनमाने ढंग से बनाए गए हैं और इस प्रतियोगिता में फुटेज से संबंधित कुछ नियम विवादास्पद हैं। न्यूज ब्रॉडकास्टर्स संघ (एनबीए), जिसके 34 सदस्य हैं, ने  एक बयान में कहा कि आईपीएल अधिकारी और अधिकृत ब्रॉडकास्टर्स के साथ हुई बैठक में आज उसने मनमाने दिशानिर्देश मानने से इनकार कर दिया है।

एनबीए का फैसला : देश के ज्यादातर टेलीविजन चैनलों ने फैसला किया है कि वे इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के मैचों की कवरेज नहीं करेंगे क्योंकि उनका कहना है कि इस ट्वेंटी20 टूर्नामेंट के कुछ दिशानिर्देश मनमाने ढंग से बनाए गए हैं और इस प्रतियोगिता में फुटेज से संबंधित कुछ नियम विवादास्पद हैं। न्यूज ब्रॉडकास्टर्स संघ (एनबीए), जिसके 34 सदस्य हैं, ने  एक बयान में कहा कि आईपीएल अधिकारी और अधिकृत ब्रॉडकास्टर्स के साथ हुई बैठक में आज उसने मनमाने दिशानिर्देश मानने से इनकार कर दिया है।

एनबीए ने कहा- आईपीएल और सेट मैक्स के फैसलों से न्यूज ब्रॉडकास्टर्स संघ के सदस्य आईपीएल के मैचों की कवरेज नहीं कर पाएंगे। अंतरराष्ट्रीय न्यूज एजेंसियों ने भी मीडिया को मान्यता देने के नियमों के विरोध के चलते आईपीएल के पहले दो टूर्नामेटों का बहिष्कार किया था। प्रमुख अंतरराष्ट्रीय न्यूज एजेंसियों ने पहले आईपीएल (2008) का बहिष्कार किया था क्योंकि उन्हें उनकी वेबसाइट पर इस प्रतियोगिता के फोटोग्राफ जारी करने से मना कर दिया गया था। दक्षिण अफ्रीका में हुए दूसरे आईपीएल में भी इसी मुद्दे पर टकराव देखने को मिला था। आयोजकों ने अपनी शर्तों को बदलने से मना कर दिया था इसलिए रॉयटर्स, एपी, एएफपी आदि ने प्रतियोगिता का बहिष्कार किया था। आईपीएल के अध्यक्ष ललित मोदी ने न्यूज एजेंसियों के लिए अपने नियम बदलने से इंकार दिया था।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. k

    February 17, 2010 at 6:15 am

    सबसे बिकाऊ चीज दांव पर है। देखते हैं, पीछे कौन हटता है।

  2. Daulat

    February 17, 2010 at 7:21 am

    पैसों का खेल
    आईपीएल क्रिकेट कम पैसे बनाने का धंधा ज्यादा है। इससे जुड़ा हर कोई शख्स, कंपनी, माध्यम ज्यादा से ज्यादा पैसा बनाना चाहता है। इसमें अगर कहीं कोई बाधा आती है तो कोई पैसा वसूलने के लिए मनमाने नियम बनाएगा तो कोई बहिष्कार की धमकी का नाटक। अंत में देखना जब सौदा पट जाएगा तो न नियम रहेगा न बहिष्कार होगा।

  3. harish chandra pandey

    February 18, 2010 at 3:54 am

    ab cricket m khel bhawana rah nahi gayi h IPL ki teamo ko jitne bhi udhyogpatiyo ya filmi stras ne khareeda hai unkhone ise sirf apne brand ka naam chamkane v paisa kamane ke liye hi kharida h . or koi bhi news chanel us news ko bhi paise kamane k liye hi dikhata h aaj nahi kal to unhe majburi vash dikhana hi padega……..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...