सीएनएन-आईबीएन न्यूज चैनल को पिछले साल गुडबाय बोलकर राजस्थान में भाजपा नेता वसुंधरा राजे सिंधिया के चुनावी अभियान में शिरकत करने वाली टीवी जर्नलिस्ट नेहा सेठ कांग्रेसी नेता और केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद के साथ परिणय सूत्र में बंध गईं. इन दोनों की शादी इसी 16 फरवरी को दिल्ली में हुई. 36 साल के जितिन और 30 बरस की नेहा को शादी की बधाई देने पीएम से लेकर सीएम तक पहुंचे. खुद कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी अपनी पार्टी के युवा सांसद को बधाई देने पहुंचीं. प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह अपने मंत्रिमंडल के सदस्य को उसकी शादी की मुबारकबाद देने आए.
चूड़ीदार पाजामा और गहरे रंग की शेरवानी पहने पेट्रोलियम राज्यमंत्री जितिन प्रसाद अपनी पत्नी नेहा के साथ पूरी महफिल में अलग नजर आ रहे थे. दोनों के चहरे पर खुशी का एहसास साफ झलक रहा था. जतिन और उनकी पत्नी नेहा ने मेहमानों से मिलकर शुक्रिया अदा किया. मुबारकबाद और बधाइयों का दौर लाइटों से जगमगाते माहौल को खुशनुमा बना रहा था.
ज्ञात हो कि नेहा से शादी की पहल जितिन ने ही की. नेहा की मां पूनम ने पिछले दिनों लखनऊ में अखबार वालों से बातचीत में कहा था- ”नेहा शादी के प्रस्तावों को जिस प्रकार रिजेक्ट करती जा रही थी, उससे हम लोग थोड़े परेशान थे. पर जितिन अच्छे हैं. यह शादी होने से हम सभी प्रसन्न हैं. दोनों एक दूसरे को खूब सूट करते हैं.” दिल्ली में दिल मिलने और शादी हो जाने के बाद लड़की वालों की तरफ से 20 फरवरी को लखनऊ में रिसेप्शन आयोजित किया गया है.
स्वर्गीय जितेंद्र प्रसाद के सुपुत्र जितिन प्रसाद पहले ही कह चुके थे कि वे किसी नान-पोलिटिकल लड़की से शादी करेंगे. नेहा सेठ के रूप में उन्हें टीवी जर्नलिस्ट दुल्हन तो मिली लेकिन पूरी तरह से नान-पोलिटिकल लड़की नहीं कहा जा सकता. आम चुनाव व विधानसभा चुनाव के दौरान नेहा ने बीजेपी नेता वसुंधरा राजे सिंधिया के साथ जिस तरह जिंदाबाद-मुर्दाबाद करते हुए राजस्थान की चुनावी यात्राएं कीं, उससे जाहिर होता है कि नेहा ने राजनीति में भाग्य आजमाने का विकल्प खुला रखा हुआ है. अगर नेहा राजनीति में सक्रिय होती हैं तो कांग्रेसी पति के साथ भाजपाई पत्नी के रूप में घर और बाहर कैसे निभा पाएंगी, यह तो वक्त बताएगा. फिलहाल तो मौका है शादी की बधाइयां देने का.












Shishir Kumar Das
February 19, 2010 at 9:07 am
I wish…a happy married life to Jitin Prasad and Neha Seth.Ita really great to know that Politics & Journalism …is going to make something …Unique!!
Sanjay Singhdeo
February 19, 2010 at 9:33 am
wish u very happy married life to both of u………. !!
jitendra jeevant
February 19, 2010 at 9:46 am
jitin prasadji ko bahut badhaiyaan hope we politics ke saath saath lambi inning khel kar apne pitashree ka naam rakhenge jai ho…
jitendra sonkar
February 19, 2010 at 2:17 pm
badhaai ho …………..> patrakarita hi rajniti ki pahli sidhi hain aisa sunaa tha dekh bhi liyaa
Ajay Shukla, Chandigarh
February 19, 2010 at 4:48 pm
Neha ko ek achchhe insan k sath hone ki badhai. wish a very happy married life.
Rajan rc
February 20, 2010 at 1:50 am
Itni fizul kharchee kyo ki gyi ek shaadi aur unlimited reception.
Shahjahanpur k logo ko lollipop dene ka ek udahran hai ye.
rajesh chandra mishra
February 20, 2010 at 10:36 am
congrats.politicas aur patkarita ka choli-daaman ka sath hai.
Ruby Mehrotra
February 22, 2010 at 10:04 pm
mis neha wish u a very happy married life both of u…..
its difficult but i wish u make ur relation strong