Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

नए चैनलों की तैयारी, पत्रकारों के लिए मारामारी

नए चैनलों के आने का क्रम जारी है। मेरठ का सुभारती चैरीटेबल ट्रस्ट जो डा. अतुल कृष्ण द्वारा संचालित किया जाता है, एक नया न्यूज चैनल लाने की तैयारी कर रहा है। इस नए चैनल के लिए हेड का अप्वायंटमेंट हो चुका है। ये हैं आरपी सिंह। आरपी सिंह इससे पहले एमएच1 न्यूज चैनल लांच करा चुके हैं। उसके भी पहले वे साढ़े नौ साल तक जी न्यूज में रह चुके हैं। आरपी सिंह ने भड़ास4मीडिया को बताया कि यह न्यूज चैनल नेशनल होगा और इसका काम धीरे धीरे जारी है। उन्होंने बताया कि चैनल लांच किए जाने के लिए अभी कोई समय सीमा तय नहीं की गई है।

राजस्थान के लिए दो नए रीजनल चैनल लाने की तैयारी जयपुर में चल रही है।

जयपुर से एचबीसी न्यूज नाम का नया चैनल लांच करने की कवायद शुरू हो चुकी है। इसे ला रहे हैं जयपुर के एक नामी व्यवसायी जो निर्यातक हैं। भड़ास4मीडिया से बातचीत में उन्होंने अपना नाम अभी न प्रकाशित करने का अनुरोध करते हुए बताया कि विदेश में बसे कई भारतीय इस नए चैनल के प्रमोटर हैं। चैनल का प्रोजेक्ट अभी पाइपलाइन में है। काम धीरे धीरे आगे बढ़ाया जा रहा है। भड़ास4मीडिया को सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस नए चैनल के हेड का चयन करने के लिए 6 सितंबर को जयपुर के एक पांच सितारा होटल में मीडिया जगत के नामी लोगों को बुलाया गया है जहां उनका इंटरव्यू होगा।  

बताया जा रहा है कि जयपुर के एक पत्रकार जो इन दिनों शाम के अखबार के संपादक भी हैं,  नया चैनल लाने की तैयारी में है।

दिल्ली में पर्ल ग्रुप ने नया चैनल लांच करने की बजाय किसी चलते कम लोकप्रिय चैनल पर दांव लगाने की इरादा किया है। इसके लिए कुछ चैनलों के मालिकों से मीटिंग भी हो चुकी है। पर्ल ग्रुप की तरफ से जल्द ही इस चैनल के अधिग्रहण की घोषणा की जाएगी।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...