मधुर शील और सौरभ का इस्तीफा : रांची से शुरू हुए रीजनल न्यूज़ चैनल ‘न्यूज़11’ के विस्तार की तैयारी चल रही है. चैनल के निदेशक अरुप चटर्जी के मुताबिक जल्द ही चैनल का विस्तार दो नए प्रदेशों में किया जाएगा. इसके लिए तैयारियां शुरू हो गई है. इस बीच, चैनल से जुड़े सूत्रों का कहना है कि ‘न्यूज11’ को लांच किए जाने के कुछ ही महीनों बाद कई लोगों ने इस्तीफा दे दिया.
इस्तीफा देने वालों में प्रमुख हैं साधना न्यूज से आए सौरभ मिश्रा और मधुरशील. साधना न्यूज से ही गए राजीव के भी इस्तीफा देने की खबर है. इस बारे में अरुप चटर्जी का कहना है कि किसी भी चैनल में लोगों का आना-जाना लगा रहता है. महत्वपूर्ण यह है कि चैनल जिस उद्देश्य के साथ शुरू किया गया, उसे हम लोग हासिल करने की ओर बढ़ रहे हैं. बिहार-झारखंड के लोगों के बीच चैनल ने कुछ ही महीनों में अपनी पहचान बनाने में सफलता पाई है. अरुप के मुताबिक हम कंटेंट व रेवेन्यू वाइज अच्छा परफार्म कर रहे हैं. चैनल के सामूहिक विजन के साथ जो लोग चल पा रहे हैं वे टीम के हिस्से हैं और बने रहेंगे. हम लोग जितना भी सफल हो सके हैं, उस सफलता के पीछ ‘न्यूज11’ की टीम का हाथ है.












alok
April 15, 2010 at 2:22 am
chanel ke director ka kehna kitna sach hai, teh to wahi jane, lekin yah jis teji se lokpriya huwa usi teji se log ise bhulte bhi ja rahe hain. ab yah aroopji ko sochna hai ki kya jis aim ke sath iski suruwat huwi kya usme wah safal ho paye?
g h qadir
April 17, 2010 at 11:26 am
channel 11 walon k irade nek hai agar u p me bhi channel launch ho to aur achchhi baat hogi