Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

टेंशन में साईं भजन गाता हूं : सहवाग

वीरेंद्र सहवाग से बात करतीं अनुराधा प्रसाद

सौरभ गांगुली अब तक के बेहतर कप्तान : सचिन लेते हैं 50 फीसदी से ज्यादा फैसले : मुझे कप्तानी की इच्छा नहीं : सौरभ गांगुली इंडिया के बेस्ट कैप्टन हैं, क्योंकि उन्हें मालूम है कि किसे बैक करना है… किसे नहीं करना है..किस खिलाड़ी से परफार्मेंस निकलवानी है। धोनी उनके जितना मैच खेलेंगे तो कैप्टेंसी में उनसे आगे निकल जाएंगे। यह कहना है वीरेंद्र सहवाग यानी वीरू का। न्यूज24 के प्रोग्राम ‘आमने-सामने’ में एडीटर इन चीफ अनुराधा प्रसाद ने उनसा पूछा- कुंबले, द्रविड़, गांगुली और धोनी में से किसे बेहतर कप्तान मानते हैं?

वीरेंद्र सहवाग से बात करतीं अनुराधा प्रसाद

सौरभ गांगुली अब तक के बेहतर कप्तान : सचिन लेते हैं 50 फीसदी से ज्यादा फैसले : मुझे कप्तानी की इच्छा नहीं : सौरभ गांगुली इंडिया के बेस्ट कैप्टन हैं, क्योंकि उन्हें मालूम है कि किसे बैक करना है… किसे नहीं करना है..किस खिलाड़ी से परफार्मेंस निकलवानी है। धोनी उनके जितना मैच खेलेंगे तो कैप्टेंसी में उनसे आगे निकल जाएंगे। यह कहना है वीरेंद्र सहवाग यानी वीरू का। न्यूज24 के प्रोग्राम ‘आमने-सामने’ में एडीटर इन चीफ अनुराधा प्रसाद ने उनसा पूछा- कुंबले, द्रविड़, गांगुली और धोनी में से किसे बेहतर कप्तान मानते हैं?

सहवाग ने कहा, “सौरभ गांगुली अब तक के सबसे बेहतरीन कप्तान हैं। गांगुली ने जब कप्तानी संभाली थी तो वो इंडियन टीम का सबसे खराब दौर था..मैच फिक्सिंग के स्कैंडल से बाहर निकलना था.. नई टीम खड़ी करनी थी और ऐसे हालात में उन्होंने अच्छा काम किया..वो दौर था जब भारतीय टीम पर स्टैम्प लगी थी कि फाइनल में मैच हार जाते है..सौरभ ने साबित किया कि हम फाइनल जीत भी सकते हैं।”

न्यूज 24  के विशेष प्रोग्राम आमने सामने में वीरेंद्र सहवाग ने ये भी कहा कि उन्हें सचिन की कप्तानी में खेलने का मौका नहीं मिला है लेकिन टीम में सचिन का अहम रोल है। सहवाग ने कहा, ” आज भी आधे से ज्यादा फैसले तेंदुलकर के कहने पर लिए जाते हैं..उनसे कंसल्ट किया जाता है…उनके आइडिया को इम्प्लीमेंट किया जाता है।” यह पूछे जाने पर कि क्या उन्हें कप्तान बनने की इच्छा नहीं है, सहवाग ने कहा, मेरी कोई इच्छा नहीं है.. मै सेलेक्टर को भी बता चुका हूं। मैने कहा है कि नए खिलाड़ी को उपकप्तान बनाकर उसे कप्तान के लिए तैयार करना चाहिए। ..मै चाहता हूं कि रन बनाता रहूं …मैच जिताता रहूं।” अपनी फिटनेस को लेकर पूछे गए सवाल के जबाव में सहवाग ने कहा कि वो 10 अक्टूबर से शुरू होने वाले चैपियंस लीग से पहले पूरी तरह फिट हो जाएंगे। सहवाग ने न्यूज 24 से बातचीत में जान राइट के साथ कुछ अनुभवों का खुलासा किया है, लेकिन टीम इंडिया के बेहतर कोच के रूप में उन्होंने गैरी कर्स्टन का नाम लिया। सहवाग ने कहा, “गैरी ने 100 से ज्यादा टेस्ट और 200 से ज्यादा वनडे मैचे खेलें हैं.. वो प्लेयर को ज्यादा समझते हैं..उन्हें मालूम है कि प्लेयर को कितने आराम की जरूरत है कितने प्रैक्टिस की जरूरत है। उनका मैन मैनेजमेंट भी बेहतर है। वो इस बात का बहुत खयाल रखते हैं कि मैच से पहले प्लेयर को थकान न हो और और वो बोर न हो।”

सहवाग ने अपनी भावी योजनाओं पर चर्चा करते हुए कहा कि वो अपनी आगे की जिंदगी क्रिकेट सिखाने या बिजनेस में बिताना चाहेंगे। उन्होंने कहा कि यदि दिल्ली सरकार उन्हें जमीन देती है तो वो दिल्ली में क्रिकेट अकादमी शुरू करना चाहेंगे ताकि यहां के लड़के ज्यादा से ज्यादा संख्या में क्रिकेट में आगे बढ़ सकें। सहवाग ने न्यूज 24 के साथ बातचीत में डीडीसीए की ओर से टीम सेलेक्शन को लेकर उठाए गए कदम पर संतोष जताया। उन्होंने कहा कि हमने जो बातें की थी उनमें से कई मान ली गई है और कई आगे मान ली जाएंगी। सहवाग ने इस इंटरव्यू में स्वीकार किया है कि वो बैटिंग के समय तनाव दूर करने के लिए सांई का भजन या किशोर कुमार के गाने गुनगुनाते हैं। प्रेस विज्ञप्ति

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...