Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

मैं अपना नाम आरोपों से मुक्त करना चाहता हूं

: मणिशंकर अय्यर पर बरसे सुरेश कलमाडी : खेलों के दौरान गड़बड़ हुई तो दायित्व सामूहिक होगा : मणिशंकर अय्यर का खेल मंत्री का कार्यकाल सबसे खराब : किसी भी जांच का सामना करने के लिए तैयार : मैं दरबारी को नहीं जानता : सरकार से लिए पैसे को लौटा देंगे : भ्रष्टाचार के चौतरफा आरोपों को झेल रहे सुरेश कलमाडी कहते हैं कि उनकी आत्मा साफ है। उनके ऊपर कोई सीधा आरोप नहीं है। अब जबकि कॉमनवेल्थ खेलों को शुरू होने में बहुत कम समय बचा है तो उनका अपने पद से इस्तीफा देने का सवाल ही पैदा नहीं होता। अब उनका सारा ध्यान खेलों को सफलता पूर्वक तरीके से आयोजित करने पर लगा हुआ है। न्यूज 24 के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘आमने -सामने’ में अनुराधा प्रसाद को दिए एक खास साक्षात्कार में सुरेश कलमाडी ने कहा- “मैं अपने नाम को तमाम आरोपों से बाहर निकालने की बाबत किसी भी तरह की न्यायिक जांच का सामना करने के लिए तैयार हूं। मैं चाहता हूं कि खेलों के शुरू होने से पहले ही मैं अपने ऊपर लगे सभी आरोपों से मुक्त हो जाऊं। मुझे अपने परिवार, मित्रों और संसदीय क्षेत्र के लोगों को इस बात को साबित करना है”।

एक सवाल के जवाब में सुरेश कलमाडी ने कहा- “मेरे नीचे इन दिनों दो हजार लोग काम कर रहे हैं। मैं सबको नहीं जानता। मुझे जैसे ही कुछ लोगों के ऊपर भ्रष्टाचार संबंधी आरोपों के बारे में पता चला मैंने जांच कमेटी बनाई और उन्हें निलंबित कर दिया “। उन्होंने इस बात से साफ तौर पर इंकार कर दिया कि निलंबित किए गए अफसर क्रमश: टीएस दरबारी और संजय महेन्द्रू उनके करीबी हैं। कॉमनवेल्थ गेम्स फेडरेशन के अध्यक्ष माइक फैनेल के आयोजन समिति को दस दिन के भीतर सब कुछ ठीकठाक करने संबंधी निर्देशों पर सुरेश कलमाडी का कहना था- “मुझे यकीन है कि अगले दस दिनों के भीतर सब कुछ (स्टेडियम) ठीक होंगे”।

कॉमनवेल्थ खेलों के लिए बन रहे कई स्टेडियमों के अभी तक तैयार नहीं होने पर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए उन्होंने कहा- “यह मेरी जिम्मेदारी नहीं है कि कुछ स्टेडियम अभी तक पूरी तरह से नहीं बने हैं। निर्माण कार्य को कई दूसरी एजेंसिया देख रही हैं। इसलिए यह सवाल उन एजेंसियों से पूछा जाना चाहिए जो इनका निर्माण कर रही हैं “। उन्होंने यह भी बहुत साफ शब्दों में स्पष्ट किया कि यदि खेलों के आयोजन में कोई कमी रह जाती है तो इसकी जिम्मेदारी सामूहिक होगी। उसमें आयोजन समिति और दूसरी एजेंसियां शमिल हैं। पर आप तो कॉमनवेल्थ खेलों का चेहरा बन गए हैं, इस सवाल पर उन्होंने कहा- “मैं अपनी जिम्मेदारियों से पल्ला नहीं झाड़ रहा। मैं किसी भी भ्रष्टाचार के आरोपो जिम्मेदारी लेने के लिए तैयार हूं। मेरे पास तो एक पैसे को भी किसी को देने का अधिकार नहीं है”। प्रेस विज्ञप्ति

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...