अंजना ओम कश्यप करेंगी होस्ट : 13 जून के शो का सब्जेक्ट है ‘चट शादी, पट तलाक’ : न इधर की न उधर की… बात सिर्फ पते की… बात सिर्फ दो टूक… जी हां, न्यूज 24 का एक घंटे का नया शो इस रविवार को लांच हो रहा है. शो का नाम है-दो टूक. इस शो की होस्ट होंगी जानी मानी ऐंकर अंजना ओम कश्यप. इस शो में कोई एक विषय, कोई एक मुद्दा उठाया जाएगा. मुद्दा कोई भी हो सकता है.
राजनीतिक, आर्थिक, सामाजिक या फिर मनोरंजन से जुड़ा हुआ. इस खास शो में मुद्दे से जुड़े सारे पहलुओं पर खुली बहस होगी. इस शो में कई गेस्ट होंगे. सब्जेक्ट से जुड़े हुए विशेषज्ञ होंगे तो वहीं मुद्दे से जुड़े लोग भी हो सकते हैं. दरअसल खबरों की भागदौड़ में कई बार बड़े मुद्दे भी हाशिये पर चल जाते हैं. खबरों में इन्हें उठाया जाता है तो भी कोई नतीजा नहीं निकलता है. बात आई, गई हो जाती है. लेकिन ‘दो टूक’ में सिर्फ बात ही नहीं होगी. ‘दो टूक’ के नतीजे पर भी पहुंचेंगे. ढीले सिस्टम को कसेंगे. कहां खामी है, उसे खोज निकालेंगे. कहां बात अटकी है, वहां तक जाएंगे. यानी अगर मुद्दा खबर है तो खबर को अंजाम तक पहुंचाएंगे.
इस शो में बाकायदा बहस होगी, मुद्दे की बात होगी और वो भी दो टूक. इस शो में नई बात ये होगी कि हर बहस के विषय पर नेशनल ओपीनियन पोल कराया जाएगा. न्यूज 24 ने बाकायदा इसके लिए ‘टुडेज चाणक्या’ के साथ टाईअप भी किया है. इससे बहस के दौरान नतीजा दिखाकर मूड ऑफ द नेशन देख सकते हैं. ‘दो टूक’ हर रविवार रात 8 बजे न्यूज 24 पर प्रसारित होगा. इसका रिपीट आप देख सकते हैं सोमवार दोपहर 3 बजे. इस रविवार यानी 13 जून को ये शो लांच हो रहा है. पहले शो का सब्जेक्ट है- ‘चट शादी, पट तलाक’. हाल ही में केंद्र सरकार के तलाक कानून को आसान बनाने के फैसले पर इस शो ‘दो टूक’ में चर्चा होगी. प्रेस रिलीज












Niraj kumar
June 11, 2010 at 2:21 pm
congrats Anjana jee.i know this show will fullfill the punch line.I wish to show this show on No.1 soon.
अमित गर्ग. राजस्थान पत्रिका. बेंगलूरू.
June 11, 2010 at 4:39 pm
अंजना जी को कोटिश बधाई…
rohit
June 12, 2010 at 3:50 am
hi ! anjanaji very very congrats for ur new show— rohit
RAJENDRA KASHYAP
June 12, 2010 at 3:33 pm
hi am rajendra kashyap From gonda(UP)9838645939
very very congrats for your new show.I I pray to theGODyour and yours show No 1
sahil
June 13, 2010 at 7:05 am
bhai jan 100 percentage hisedari hoti hai apne 76% aur 26% likha hai jiska jodh 102% hota hai. mere gyan ke hisab se 100% se jayda hisaedari nai hoti
SUNIL RAY
June 24, 2010 at 11:29 am
Naye show chalu karne par aapko bahut -bahut badhai news24 ke kai karyakramo ke karan kai channelo ko apne yaha far-badal karne aur apne karyekarmo ke bare me me sochne par majbor kar diya hai. es naye prayas ke liye puri teem ko ek baar phir badhai.
sunil ray
kolkata