बिहार में चुनावी बिगुल बज गया है। नीतीश के सुशासन का इम्तिहान होना है तो लालू-पासवान गठबंधन की हैसियत का भी अंदाजा इस चुनाव में लगना है। जेपी की संपूर्ण क्रांति के ये दोनों नायक कभी साथ साथ थे। लेकिन आज सत्ता संघर्ष में आमने-सामने हैं। संपूर्ण क्रांति के दौरान दोस्त रहे लालू यादव और नीतीश कुमार कैसे बन गए सियासी दुश्मन? सत्ता संघर्ष में कब और कैसे एक दूसरे से टकराए लालू और नीतीश? बरसों पुरानी दोस्ती कैसे दुश्मनी में बदल गई? संपूर्ण क्रांति बिहार से कहां गायब हो गई? कैसे अधूरे नायक बनकर रह गए लालू यादव और नीतीश कुमार?
न्यूज 24 पर आज रात 10 बजे इन सारे सवालों के जवाब आपको मिलेंगे। संपूर्ण क्रांति से सत्ता संघर्ष तक बिहार विधानसभा पर खास शो आप देख पाएंगे आज रात 10 बजे सिर्फ न्यूज 24 पर। एक घंटे के इस शो में बहुत गहराई से पड़ताल की जाएगी कि कैसे संपूर्ण क्रांति के लिए कंधे से कंधा मिलाकर एक साथ चले लालू यादव और नीतीश कुमार सत्ता संघर्ष में आमने सामने आ गए। और क्यों इनकी क्रांति रह गई अधूरी क्रांति, कैसे ये रह गए अधूरे नायक। प्रोग्राम- अधूरी क्रांति, अधूरे नायक – संपूर्ण क्रांति से सत्ता संघर्ष तक, प्रसारण समय- आज रात 10 बजे, सिर्फ न्यूज 24 पर.
PR
spark
October 16, 2010 at 8:06 pm
लालू जी और नितेश जी पुराने मित्र है, और २०१० का चुनाव सुशासन और कुशासन के बिच है, जहा नितेश जी अपने विकास की गुणगान कर रहे है वही लालू जी my यानि मुस्लमान और यादव को रिझाने में लगे है. जनता किसे अपना जनाधार देगी ये तो आने वाला चुनाव ही बताएगा.
दिनेश मौर्या
October 26, 2010 at 3:10 am
बहुत बहुत बधाई देना चाहूंगा इस बेहतरीन प्रोग्राम के लिए। पुरे प्रोग्राम कि न सिर्फ स्क्रिपटींग बल्कि प्रेजेंटेशन भी लाजवाब था। इंतजार रहेगा फिर ऐसे ही किसी प्रोग्राम का। पुरी टीम को फिर एक बार बधाईंया।