ढाई साल पहले लांच हुआ टीवी न्यूज चैनल ‘न्यूज 24’ रफ्तार पकड़ रहा है। इस बार की टीआरपी में ‘न्यूज 24’ ने एनडीटीवी को पीछे छोड़ दिया है। पिछले तीन हफ्ते से चैनल की टीआरपी लगातार बढ़ रही है। टाइम स्पेंट के मामले में ‘न्यूज 24’ ने दो हफ्ते पहले ही आईबीएन7 और एनडीटीवी को पीछे छोड़ दिया था। टाइम स्पेंट के मामले में पिछले हफ्ते न्यूज24 जी न्यूज से भी आगे चला गया। जी न्यूज का टाइम स्पेंट जहां 17 रहा वहीं न्यूज 24 का टाइम स्पेंट 19 मिनट रहा है। इस बार टीआरपी में न्यूज 24 ने एनडीटीवी को पछाड़कर एक पायदान ऊपर जाने में कामयाबी हासिल की।
न्यूज 24 की टीआरपी जहां 9.3 हो गई है, वहीं एनडीटीवी की टीआरपी 8.9 है। कुछ हफ्ते पहले न्यूज 24 को पछाड़ने वाले लाइव इंडिया को न्यूज 24 ने तगड़ा धक्का मारा है और लाइव इंडिया को बहुत पीछे छोड़ दिया है। यही नहीं न्यूज 24 ने तो आईबीएन 7 के लिए भी खतरे की घंटी बजा दी है। क्योंकि इस बार बहुत बारीक अंतर से आईबीएन की इज्जत बची है। टीआरपी के मामले में इस हफ्ते आईबीएन 7 न्यूज 24 से सिर्फ .3 ही पीछे है। आईबीएन की टीआरपी है 9.6।
न्यूज 24 का हाल ही में पूरा लुक बदला था। दो टूक, टेलीस्कोप, अजूबा जैसे नए प्रोग्राम लांच किए गए थे। कंटेंट पर मेहनत और मशक्कत और बढ़ी। सुप्रिय प्रसाद वैसे भी टेलिविजन इंडस्ट्री में टीआरपी गुरु माने जाते हैं। उन्होंने अब न्यूज 24 में कमाल दिखाना शुरू भी कर दिया है और अब ये चैनल बहुत तेजी से आगे बढ़ रहा है।
टीआरपी में एक पायदान चढ़ने के बाद न्यूज 24 में जश्न का माहौल हो गया। लोग एक दूसरे को बधाइयां दे रहे थे। साथ में लोगों की उम्मीद भी बढ़ी कि शायद अब मैनेजमेंट इन्क्रीमेंट के बारे में सोचे। उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों करीब करीब सभी न्यूज चैनलों में इन्क्रीमेंट हुए हैं लेकिन न्यूज 24 में पिछले करीब तीन साल से किसी भी स्टाफ का इन्क्रीमेंट नहीं हुआ है। न्यूज 24 की टीम ने बेहतर नतीजा दिया है, अब मैनेजमेंट की बारी है कि वो उनके बारे में भी कुछ सोचे।












sudarshan
June 17, 2010 at 7:44 am
बोहत बोहत बधाई न्यूज़ २४ वालों हमें पता था ये चेनल एक दिन जरुर ऊपर जायेगा और हां जहा तक बात इन्क्रीमेंट की हे तो सब्र रखिये क्यूकी सब्र का फल हमेशा मीठा होता हे.
अमित
June 17, 2010 at 3:47 pm
लिखते समय थोड़ी सावधानी बरतिए, चैनल ढाई साल पहले आया और इन्क्रीमेंट तीन साल से नहीं। सच लिखने का नया फंडा है क्या ये!!!!!!!!!!!!!!!!!!
narendra vishwakarma
June 18, 2010 at 9:45 am
बोहत बोहत बधाई
sangeeta kumari
June 18, 2010 at 4:33 pm
Bhaiya hum aam nagrik hai hme sachi khabar se matlab hai . yaha khabaro ki sachai pe agar aap jor do to aaccha hai .But ek dusre ke aage pechhe ki hor me mat bhago kyuki aap ka kaam aaina dikhana hai na ki aaine mai khud ko dekhana.
sujeet singh
June 19, 2010 at 4:34 pm
yashwant babu , supriya prasad ko kitna tel lagaoge.News 24 ko 4 hafte pahle live india ne pita tha tab kahan the. Bhut bhabhut aur nach dikaha kar trp batorne par itna gungan kar rahe ho jaise bahut bada kam kar liiya hai. Aap to supriya prasad ki kamyabi bakhan karne se pahle unka kukarm bhi to dekh lo. Ye sab to trp ki khatir patrakarita ki aisi taisi kar rahe hai bhai aur aap inke sajde kiya ja rahe ho
Purav
June 21, 2010 at 6:21 am
will rock the industry very soon keep it up……
Purav
June 21, 2010 at 6:25 am
keep it up…………
SUNIL RAY
June 23, 2010 at 7:04 am
सबसे पहले आपको सप्रेम नमस्कार ,लगता है चैनेल में कुछ ख़ास बात है मैंने मोम्बाई में इस चैनेल को देखा था.उस समय मेरे गृह शहर कोलकाता की खबर चल रही थी.मुझे आपके चैनेल की प्रस्तुति काफी अच्छी लगी. वाकई में खबर को बहुत ही सुंदर तरीके से पेस किया गया था.लकिन इसके साथ ही साथ मुझे बहुत दुःख के साथ कहना पड़ रहा है की मेरे शहर कोलकाता में आपका ये चैनेल दीखाई ही नहीं देता .मुझे ऐसा लगता है की न्यूज़ २४ का प्रसारण सही तरीके से नहीं हो रहा है.वही चैनेल को इतनी तेजी से आगे ले जाने में रिपोर्टरों के साथ साथ पूरी टीम की मेहनत नज़र आ रही है
m faisal khan
June 25, 2010 at 9:55 am
yashwant bhai news24 ke bare mai itna badha chadha kar likhne ka kiya mila hai apko.bhai news24 to dubta huva jahaz hai kise bata rahe ho aap .hame to andar tak ki jankari hai aur sab senior log to chhodh hi chuke hain kiyun apni bhi mitti news24 ki tarah kharab kar rahe ho