Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

निर्मल पाठक को भी ले गए शशि शेखर

निर्मल पाठक: हिंदुस्तान में भी पोलिटिकल एडिटर होंगे : अमर उजाला में शशि शेखर के कार्यकाल में पोलिटिकल एडिटर बनकर आए निर्मल पाठक को शशि शेखर अब हिंदुस्तान ले जा रहे हैं. निर्मल पाठक ने करीब पौने दो साल के कार्यकाल के बाद अमर उजाला से इस्तीफा दे दिया है. भड़ास4मीडिया से बातचीत में निर्मल ने इस्तीफे की पुष्टि की और बताया कि उनका हिंदुस्तान में भी वही पद होगा जो अमर उजाला में था.

निर्मल पाठक: हिंदुस्तान में भी पोलिटिकल एडिटर होंगे : अमर उजाला में शशि शेखर के कार्यकाल में पोलिटिकल एडिटर बनकर आए निर्मल पाठक को शशि शेखर अब हिंदुस्तान ले जा रहे हैं. निर्मल पाठक ने करीब पौने दो साल के कार्यकाल के बाद अमर उजाला से इस्तीफा दे दिया है. भड़ास4मीडिया से बातचीत में निर्मल ने इस्तीफे की पुष्टि की और बताया कि उनका हिंदुस्तान में भी वही पद होगा जो अमर उजाला में था.

इससे पहले सुधांशु श्रीवास्तव, अशोक पांडेय, प्रताप सोमवंशी समेत कई वरिष्ठों को शशि शेखर अमर उजाला से तोड़कर हिंदुस्तान में ले जा चुके हैं. अमर उजाला से पहले निर्मल पाठक दैनिक भास्कर के राष्ट्रीय ब्यूरो के चीफ थे. उसके पहले निर्मल पाठक दैनिक जागरण के राष्ट्रीय ब्यूरो में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा चुके हैं. निर्मल पाठक को साफ-सुथरी छवि वाला शालीन जर्नलिस्ट माना जाता है.

राजनीतिक खबरों की विशेषज्ञता रखने वाले निर्मल रिपोर्टिंग के सिलसिले में कई देशों की यात्राएं कर चुके हैं. माना जा रहा है कि संजय मिश्रा के अमर उजाला के ब्यूरो चीफ बनने के बाद से निर्मल पाठक खुद को सहज नहीं पा रहे थे. दूसरे, हिंदुस्तान से अच्छे पैकेज पर बुलावा आने और शशि शेखर के करीबी होने के कारण निर्मल पाठक ने अमर उजाला को छोड़ना बेहतर समझा. अमर उजाला में पोलिटिकल एडिटर की जिम्मेदारी कौन निभाएगा, यह अभी तय नहीं हो पाया है लेकिन सूत्रों का कहना है कि संभव है प्रबंधन यह काम संजय मिश्रा को ही सौंप दे.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. anjaan

    July 8, 2010 at 5:40 am

    amar ujala ko apne purane sathi virendra saingar ko political editor bana kar delhi baith dena chahiya. atul ji ke jin wafadar sathiyo ko shashi shekhar ne rajneeti ke tahat bahar jane ko majboor kiya tha, unhe wapas lakar amar ujala ko aur majboot kar shashi shekhar ko thenga dikhana chahiya – rahi anjaan.

  2. dinesh chandra mishra

    July 7, 2010 at 4:10 pm

    nirmal ji appako meri aur se shubkamnaye

  3. rajesh sirothia

    July 8, 2010 at 7:09 am

    congrat nirmal. kya bhopal ko bhul hi gaye ? rajesh sirothia

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...