Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आयोजन

माथे पर मजबूर लिखा है, सीने पर सिंगूर लिखा है

कुछ सपनों के मर जाने से, जीवन नहीं मरा करता है : पत्रकारिता दिवस पर नोएडा मीडिया जर्नलिस्ट एसोसिएशन के तत्वावधान में एमिटी यूनिवर्सिटी के सहयोग से सेक्टर 6 इंदिरा गांधी कलाकेंद्र में रविवार की रात कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया. इसमें पदमभूषण गोपाल दास नीरज व पदमश्री बेकल उत्साही जैसे जाने-माने कवियों ने कविता पाठ के माध्यम से देश की दिशा व दशा पर टिप्पणी करते हुए श्रोताओं को भाव-विभोर कर दिया. एक मात्र महिला कवियत्री डा. मधू मोहिनी उपाध्याय ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत कर कार्यक्रम का औपचारिक रूप से शुभारंभ किया.

कुछ सपनों के मर जाने से, जीवन नहीं मरा करता है : पत्रकारिता दिवस पर नोएडा मीडिया जर्नलिस्ट एसोसिएशन के तत्वावधान में एमिटी यूनिवर्सिटी के सहयोग से सेक्टर 6 इंदिरा गांधी कलाकेंद्र में रविवार की रात कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया. इसमें पदमभूषण गोपाल दास नीरज व पदमश्री बेकल उत्साही जैसे जाने-माने कवियों ने कविता पाठ के माध्यम से देश की दिशा व दशा पर टिप्पणी करते हुए श्रोताओं को भाव-विभोर कर दिया. एक मात्र महिला कवियत्री डा. मधू मोहिनी उपाध्याय ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत कर कार्यक्रम का औपचारिक रूप से शुभारंभ किया.

कवि सम्मेलन की अध्यक्षता कर रहे पदमभूषण गोपाल दास नीरज ने कविता पाठ करते हुए कहा-

चुप-चुप ये आंसू बहाने वालों, मोती व्यर्थ लुटाने वालों.

कुछ सपनों के मर जाने से, जीवन नहीं मरा करता है.

पदमश्री से सम्मानित और राज्यसभा के सदस्य रहे जाने-माने शायर व कवि बेकल उत्साही ने देश की सभ्यता और संस्कृति पर टिप्पणी करेत हुए कविता पाठ की. उन्होंने कहा कि कोई भी धर्म और भाषा समाज में वैमनस्य करना नहीं सिखाता. कवित पाठ करते हुए उन्होंने कहा कि-

‘ये मेल गंगा जमुनी है, उर्दू से ज्यादा मैंने हिंदी की शिक्षा ली है’

मेरठ विश्वविद्यालय में लॉ विभाग के प्रोफेसर डा. हरिओम पंवार ने देश के शासन पर टिप्पणी करते हुए कविता पाठ कर लोगों की जमकर तालियां बटोरी. उन्होंने कहा कि देश के संविधान में जो है, आज वो नहीं हो रहा है. यही देश का दुर्भाग्य है. कविता के माध्यम से उन्होंने कहा कि-

मैं दंगों में जला पड़ा हूं, आरक्षण से छला पड़ा हूं

मुझे निठारी नाम मिला है, खूनी नंदी ग्राम मिला है.

माथे पर मजबूर लिखा है, सीने पर सिंगूर लिखा है.

माओवादी नक्सलवादी, लहूलुहान पड़ी आजादी.

गर्दन पर जो दाग दिखा है, ये लश्कर का नाम लिखा है.

मैं भारत का संविधान हूं, लाल किले से बोल रहा हूं.

इसके अतिरिक्त डा. कुंवर बेचैन, महेंद्र शर्मा, पापुलर मेरठी, दीक्षित दनकौरी, चेतन आनंद व डीसीईओ एनपी सिंह ने भी कविता पाठ कर श्रोताओं को खूब हंसाया. संचालन डा. सुनील जोगी ने किया. इसके पूर्व क्षेत्रीय सांसद सुरेंद्र नागर ने दीप प्रज्जवलित कर कवि सम्मेलन का शुभारंभ किया. पत्रकारों द्वारा प्रेस क्लब की मांग पर सांसद ने सार्थक प्रयास करने का आश्वासन दिया. अथारिटी के चेयरमैन मोहिन्दर सिंह ने भी अपने स्तर से पहल करने का आश्वासन दिया. कवि सम्मेलन का संचालन पत्रकार आलोक द्विवेदी ने किया. कार्यक्रम के दौरान पत्रकार मनीष मिश्र व अनिल रायल ने मुख्य अतिथि सुरेंद्र नागर को और पत्रकार अनिल निगम ने सीईओ मोहिंदर सिंह को सम्मानित किया. इस दौरान विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी व बड़ी संख्या में पत्रकार शामिल रहे.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...