वरिष्ठ पत्रकार माधवकांत मिश्रा जल्द ही एक नया चैनल लेकर आ रहे हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ओम सनातन नाम का यह चैनल आध्यात्मिक तो होगा ही, साथ में इसमें न्यूज के भी बुलेटिन होंगे। इस चैनल में गुजरात के कई लोगों का पैसा लग रहा है। बताया जा रहा है कि चैनल को जिस कंपनी के तहत लांच कराया जा रहा है उसके निदेशक मंडल में 11 लोग हैं। इस चैनल के काम-धाम का पिछले दिनों एक हवन कर विधिवत रूप से शुभारंभ कर दिया गया। हवन-पूजन में खासतौर पर आचार्य प्रमोद, अनिल वत्स, प्रेम भूषण आदि मौजूद थे। बताया जा रहा है कि यह चैनल नवंबर महीने तक आन एयर होगा। माधवकांत इसके पहले आस्था और संस्कार जैसे आध्यात्मिक चैनलों के सर्वेसर्वा रह चुके हैं। माधवकांत विश्व मानव, राष्ट्रीय सहारा, स्वतंत्र भारत आदि अखबारों के भी संपादक रहे हैं।
दूसरी खबर वायस आफ इंडिया से।
जानकारी मिली है कि यहां के सीएफओ संजीव सहगल ने इस्तीफा दे दिया है। चीफ फाइनेंस आफिसर के पद पर संजीव सहगल ने महीने भर पहले ही ज्वाइन किया था। उनके इस्तीफा को चैनल में चल रही उठापठक से ही जोड़कर देखा जा रहा है।











