दैनिक जागरण, अलीगढ़ के संपादकीय प्रभारी पद से हटाकर कुछ महीनों पहले दैनिक जागरण, मेरठ भेजे गए ओंकार सिंह का एक बार फिर तबादला कर दिया गया है. उन्हें दैनिक जागरण, देहरादून भेजा जा रहा है. देहरादून में ओंकार सिंह जनरल डेस्क के प्रभारी के बतौर काम देखेंगे. ओंकार को मेरठ में नव सृजित वेस्ट यूपी डेस्क का जिम्मा दिया गया था. बीच में स्वास्थ्य खराब होने से वे काफी समय तक अवकाश पर रहे. अब उन्हें देहरादून भेजा जा रहा है. कुछ लोगों का कहना है कि ओंकार सिंह के देहरादून जाने से वहां के संपादकीय प्रभारी कुशल कोठियाल की गद्दी को भविष्य में खतरा पैदा हो सकता है. हालांकि फिलहाल ऐसी किसी संभावना के तहत तबादला किए जाने की बात से सूत्र इनकार कर रहे हैं.












Man Ki Aawaz
April 30, 2010 at 11:59 am
कलियुग है भाई। प्रतिभा को तो धक्के खाने ही पडेंगे। जागरण में तो वैसे भी सारा खेल म-त (मेरा आदमी-तेरा आदमी) का है। जिसकी शीशी में जितना तेल है वह उतना ही बडा सिकंदर माफ करना कलंदर है।
ALOK SINGH
May 3, 2010 at 2:40 pm
Agar unhe swasthya kaarno se dehradun bheja gaya hai to kisi ki kursi ke khatre me hone ki baat kaha se aati hai?????