राजधानी दिल्ली में जारी है दिल्ली पुलिस की गुंडागर्दी : दिल्ली के नजफगढ़ इलाके में बीती रात दिल्ली पुलिस का कहर आम आदमी के साथ साथ मीडिया पर भी बरपा. दरअसल नजफगढ़ इलाके में कुछ बांग्लादेशी एक डेढ़ साल के बच्चे को बोरी में डाल कर अपहरण कर ले जा रहा थे लेकिन पड़ोसियों ने उन बदमाशों को धर दबोचा और दिल्ली पुलिस के हवाले कर दिया. लेकिन दिल्ली पुलिस ने बजाय करवाई करने के, उन बांग्लादेसियों को छोड़ दिया और मामले को दबाने में जुट गयी.
लेकिन दिल्ली पुलिस ने हद तो तब कर दी जब इस पूरे मामले को कवर करने पहुंची पी7न्यूज का कैमरा ही छीन लिया. साथ ही कैमरामैन और रिपोर्टर के साथ बदसलूकी भी की गयी. इस पूरे मामले की लिखित रूप से शिकायत रिपोर्टर ने दर्ज करा दी है. लेकिन सवाल ये उठता है कि आखिर दिल्ली पुलिस अपराधियों पर कार्रवाई करने के बजाय उल्टा बेकसूर जनता पर ही अपना डंडा क्यों चलाती है और अपनी इस शर्मनाक हरकत को लोगों के बीच आने से रोकने के लिए मीडियाकर्मियों के कैमरे तक छीन लिए जाते हैं. शायद यही है “सदैव आपके साथ आपके लिए” का दम भरने वाली दिल्ली पुलिस का असली चेहरा.











