Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

चुनाव से पहले ही जागरण ने अजय को जिताया!

जागरण की साइट पर प्रकाशित खबर की तस्वीर

बनारस में कोलअसल विधानसभा सीट पर उप चुनाव हो रहा है। यहां भी पैसे लेकर खबरें छापने का काम धड़ल्ले से हो रहा है, ऐसी जानकारी मिली है। भड़ास4मीडिया के एक पाठक ने ध्यान आकृष्ट कराने के लिए एक मेल भेजा है जिसमें दैनिक जागरण में छपी एक खबर का हवाला दिया गया है। इस खबर में दैनिक जागरण ने चुनाव होने से पहले ही अजय राय को जिता दिया है। हो सकता है कि अजय राय ही जीतें लेकिन चुनाव से पहले उन्हें जीतते दिखाकर दैनिक जागरण किस पत्रकारीय धर्म का निर्वाह कर रहा है, यह समझ से परे है। लोकसभा और विधानसभा चुनावों में खबरों के धंधे के कारण चौतरफा आलोचना झेल चुका यह समूह अब भी अपनी हरकत से बाज नहीं आ रहा है। अगर अजय राय के जीतने वाली खबर पेड न्यूज थी तो इसके आगे-पीछे या दाएं-बाएं यह लिखा जाना चाहिए था कि यह विज्ञापन है। आखिर अपने पाठकों के भरोसे की हत्या कब तक करता रहेगा दैनिक जागरण? झारखंड में जिस तरह प्रभात खबर ने किसी भी तरह के चुनावी विज्ञापन के साथ ‘विज्ञापन’ शब्द लिखने का फैसला किया है, उससे दैनिक जागरण को सबक लेना चाहिए। फिलहाल, आप वो खबर पढ़िए, जिसे दैनिक जागरण, वाराणसी के 6 नवंबर के अंक में प्रकाशित किया गया है…

लोकप्रियता की दौड़ में अजय राय ने बाकियों को पछाड़ा

वाराणसी। विधानसभा उपचुनाव के प्रचार अभियान के अंतिम दौर में निर्दलीय अजय राय को मिल रही लोकप्रियता से साफ हो गया है कि अन्य प्रत्याशी इस दौड़ में काफी पिछड़ चुके हैं। विरोधियों के वोट बैंक में भी उनकी सेंधमारी पूरी गति पर है। कहीं उनको आशीर्वाद देने के लिए दोनों हाथ उठते दिख रहे हैं तो कहीं बढ़कर हाथ मिलानेवालों की भीड़। इसमें हर जाति व तबके के लोग शामिल हैं। ऐसी भीड़ में खुले तौर पर कहा जा रहा है कि ऊपर से कोई भले किसी दल का झंडा थामे घूम रहा है लेकिन उसका जु़ड़ाव तो अजय राय से कहीं न कहीं से अवश्य है। कारण कि तेरह वर्ष के अपने विधायक के कार्यकाल में अजय ने विकास अथवा किसी की मदद करते समय न तो जाति का ध्यान रखा न दलीय बंधन का।

कोलअसला की आबोहवा को किसी राजनीतिक ने अब तक सही तरीके से समझा तो वह सिर्फ अजय ही हैं। सामान्य किसान, श्रमिक हो या प्रबु्द्ध हर किसी का यही कहना है कि विभिन्न दलों के बडे़ नेता हों या प्रदेश सरकार के मंत्री ये चुनाव बाद खोजे नहीं मिलेंगे। इसके विपरीत अजय की सहज उपलब्धता बरकरार रहेगी। ऐसे में राजनीति के नए खिलाड़ियों की होने वाली स्थिति का अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है। बुजर्गो की राय है कि वे कोई नया प्रयोग करने के बजाय अपना मत उसी अजय राय को देंगे जिसने कोलअसला के विकास को नया आयाम दिया है।

इस खबर को दैनिक जागरण की साइट पर पढ़ने के लिए क्लिक करें- पेड न्यूज

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...