Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

वेब-सिनेमा

पटकथा लेखन में मुंबई की दीप मंजुरी विजेता

[caption id="attachment_17416" align="alignleft" width="99"]दीप मंजुरीदीप मंजुरी[/caption]पत्रकार-फिल्म मेकर पंकज शुक्ल ने अपनी अगली शॉर्ट फिल्म के लिए पटकथा का चयन कर लिया है। इस प्रतियोगिता की विजेता रहीं- मुंबई की दीप मंजुरी दास। इन्हें पुरस्कार स्वरूप 11 हज़ार रुपये की राशि प्रदान की जाएगी। दीप मंजुरी ने बैंगलोर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में बी.ए. करने के बाद कॉमिट्स बैंगलोर से ऑडियो विजुअल कम्यूनिकेशन में ए.एम की पढ़ाई की। फिल्म मेकिंग और पटकथा लेखन में दिलचस्पी रखने वाली दीप मंजुरी इन दिनों फिल्म निर्देशन में हाथ आजमा रही हैं। निर्देशकों रोहित जय सिंह वैद और प्रवीन कुमार की आने वाली फिल्मों में सहायक निर्देशक का काम कर रहीं दीप मंजुरी को दो साल पहले दुबई मीडिया सिटी में हुए आईबीडीए पुरस्कारों के तरह रेडियो फीचर श्रेणी में पुरस्कृत किया गया था।

दीप मंजुरी

दीप मंजुरी

पत्रकार-फिल्म मेकर पंकज शुक्ल ने अपनी अगली शॉर्ट फिल्म के लिए पटकथा का चयन कर लिया है। इस प्रतियोगिता की विजेता रहीं- मुंबई की दीप मंजुरी दास। इन्हें पुरस्कार स्वरूप 11 हज़ार रुपये की राशि प्रदान की जाएगी। दीप मंजुरी ने बैंगलोर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में बी.ए. करने के बाद कॉमिट्स बैंगलोर से ऑडियो विजुअल कम्यूनिकेशन में ए.एम की पढ़ाई की। फिल्म मेकिंग और पटकथा लेखन में दिलचस्पी रखने वाली दीप मंजुरी इन दिनों फिल्म निर्देशन में हाथ आजमा रही हैं। निर्देशकों रोहित जय सिंह वैद और प्रवीन कुमार की आने वाली फिल्मों में सहायक निर्देशक का काम कर रहीं दीप मंजुरी को दो साल पहले दुबई मीडिया सिटी में हुए आईबीडीए पुरस्कारों के तरह रेडियो फीचर श्रेणी में पुरस्कृत किया गया था।

इस वेबसाइट पर पटकथा प्रतियोगिता का ऐलान होने के बाद पचास से अधिक लोगों ने पटकथा लिखने में दिलचस्पी दिखाई और इसका कथा सार जानने के लिए मेल भेजे। इनमें से करीब 20 लोगों ने पटकथा लिखने की कोशिश भी की और अपनी प्रविष्टियां पंकज शुक्ल को भेजीं। शॉर्ट फिल्म की पटकथा लिखने के लिए मांगी गई प्रविष्टियों को लेकर पत्रकारों, लेखकों और ब्लॉगर्स ने ज़बर्दस्त उत्साह दिखाया। पंकज शुक्ल के मुताबिक इस शॉर्ट फिल्म की शूटिंग जल्द ही शुरू की जाएगी। फिल्म के निर्माता एनआरआई बिज़नेसमैन इरफान इज़हार हैं, जो छात्र नेता चंद्रशेखर प्रसाद के जीवन से जुड़ी घटनाओं पर बनने जा रही फिल्म चंदू के भी निर्माता हैं। फिल्म चंदू के क्रिएटिव कंसलटेंट मशहूर फिल्म मेकर महेश भट्ट हैं, और इस फिल्म में लीड रोल के लिए दिल्ली के ही उभरते कलाकार इमरान ज़ाहिद का चयन किया गया। उल्लेखनीय है कि इमरान ज़ाहिद को अभिनय का पहला मौका पंकज शुक्ल ने ही अपनी शॉर्ट फिल्म लक्ष्मी में दिया था। ये फिल्म इटली में सितंबर में होने जा रहे कॉस इंटरनेशन फिल्म फेस्टिवल में आमंत्रित की गई है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...