Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

परिवार टुडे के संपादक बालेंदु मिश्र विदा

: आलोक एम इंदौरिया बने संपादक : प्रदीप तोमर और अनुराग चतुर्वेदी भी गए : पीपुल्स में कार्यरत कृष्णा शर्मा ने परिवार टुडे ज्वाइन किया : अरविंद शर्मा पीपुल्स के भिंड ब्यूरो चीफ बने : ग्वालियर से कई सूचनाएं हैं। बेहद दबे पांव ग्वालियर से शुरू होने वाले ‘परिवार टुडे’ अखबार में उठा-पटक शुरू हो गई है। अखबार नौ जुलाई को ग्वालियर से लांच हुआ और एक माह के भीतर ही इसके संपादक को बदल दिया गया है। अखबार की टीम बालेंदु मिश्र ने खड़ी की।

: आलोक एम इंदौरिया बने संपादक : प्रदीप तोमर और अनुराग चतुर्वेदी भी गए : पीपुल्स में कार्यरत कृष्णा शर्मा ने परिवार टुडे ज्वाइन किया : अरविंद शर्मा पीपुल्स के भिंड ब्यूरो चीफ बने : ग्वालियर से कई सूचनाएं हैं। बेहद दबे पांव ग्वालियर से शुरू होने वाले ‘परिवार टुडे’ अखबार में उठा-पटक शुरू हो गई है। अखबार नौ जुलाई को ग्वालियर से लांच हुआ और एक माह के भीतर ही इसके संपादक को बदल दिया गया है। अखबार की टीम बालेंदु मिश्र ने खड़ी की।

यह दीगर बात रही कि जिस दिन अखबार बाजार में आया, उस दिन श्री मिश्र अखबार के दफ्तर में मौजूद नहीं थे। तभी से लगने लगा था कि भीतरखाने में सब कुछ ठीक नहीं है और हुआ भी कुछ ऐसा ही। श्री मिश्र के कामकाज से नाखुश प्रबंधन उन्हें काम पर न आने के लिए कह दिया है। श्री मिश्र ने इससे पहले ग्वालियर में बीपीएन टाइम्स नामक दैनिक अखबार लांच करवाया था। वहां भी उनका कार्यकाल एक साल से कम रहा था।

परिवार टुडे में श्री मिश्र के स्थान पर आलोक एम इंदौरिया को शिवपुरी से ग्वालियर लाया गया है। श्री इंदौरिया की ग्वालियर में यह दूसरी पारी है। इससे पहले वे आदित्याज अखबार के संपादक बनकर आए थे। बात 2008 की है और कुछ माह काम करने के बाद ही वे ग्वालियर से विदा हो गए और शिवपुरी पहुंचकर पंजाब केसरी के ब्यूरो का काम फिर से संभाल लिया था।

उधर श्री मिश्र के साथ परिवार टुडे से जुडऩे वाले प्रदीप तोमर और अनुराग चतुर्वेदी भी परिवार टुडे से विदा हो गए हैं। राकेश नरवरिया ने किन्हीं कारणों के चलते इन लोगों से कह दिया कि आप लोग अब परिवार की सेवा में नहीं हैं। वहीं पीपुल्स समाचार में धर्म-समाज की रिपोर्टिंग करने वाली कृष्णा शर्मा ने परिवार टुडे के साथ अपनी नई पारी शुरू की है।

राज एक्सप्रेस से बाहर किए गए अरविंद शर्मा को पीपुल्स समाचार ने भिंड ब्यूरो का प्रभार सौंपा है। पीपुल्स समाचार के भिंड ब्यूरो चीफ के पत्रिका से जुडऩे के बाद से पीपुल्स का भिंड ब्यूरो ब्यूरो चीफ विहीन था। अरविंद शर्मा को पीपुल्स ग्वालियर में ज्वाइन कराया गया था। ग्वालियर में ही काम करने वाले लाजपत राय अग्रवाल भिंड ब्यूरो चीफ बनने के लिए लॉबिंग कर रहे थे। पर बाजी मारी अरविंद शर्मा ने। उन्होंने पीपुल्स समाचार के लिए न्यूज और बिजनेस, दोनों देने का वादा किया है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. vipul agnihotri

    August 3, 2010 at 1:20 pm

    koi kisi ka bhagye vidhata nahi hota,rakesh narwaria jab lonch karane walon ke sage nahi hue to……………..kis ke honge………….all the best parivar

  2. vipul agnihotri

    August 3, 2010 at 1:27 pm

    jo lonch karane walon ka saga nahi hua aur kasi ka kya hoga

  3. ngfm,nb,hn

    August 5, 2010 at 12:17 pm

    its better then the best

  4. ajay aacharya

    August 5, 2010 at 3:15 pm

    bahut hi ghatia manegment hai…..jo parivar jodne wale k sath aisa kar sakta hai to baki karmchari bhee sawdhan rahe……rakesh narvaria par bharosa na karte hue apne liye naya thikana dhood le…..ye akhbar bahut jald band hoga…..

  5. vinoy kumar jha

    August 6, 2010 at 8:42 am

    Aalok M, Indoria ji apko badhai. aap lambi pari khelte hue pariwar today ko shikher per le jayen. kisi bhi sanstha ko chalane ke liye sytem ki jarurat hoti hai aur wo kshamta aap me hai , yeh hamen pata hai

  6. Shuddatam Jain

    September 13, 2010 at 9:25 am

    parivar Group Ke Bare Mai Bhaskar Papper Jo V Chhap Raha Hai Bah Bebuniyad Hai Agar Parivar Group Dhokhe Baz Hota To Log Usme Invest Karna Like Nahi Karte & Parivar Group Ne Apni Chhap Ko Barkar Rakhte Huye usne Kai Product Lounch Kiye Hai And Usne 9 July.2010 Ko Apni Daily Patrika Ka Bimochan Parivar Today Ke Nam Se Kiya Jo Aaj Saflta Ki Unchaiyo Ko Choo Raha Hai Jisse Or Patrika Par Uska Asar Pad Raha Hai isliye Parivar Group Ke Bare Mai Kai Mithya Bate Chhapi Ja Rahi Hai.

  7. vikash dhaman

    September 25, 2010 at 3:21 pm

    sir namaste
    my self vikash iam good sculpture artist i want fill a form of award and i make sculpture of bapu only 1 minute & i make world smallest sculpture & i make 1 inch &1.1\2inches so many sculpture exm. 1857 martyer 1947 martyers & kapil dev,p.m. preasident , sachin , anu malike , farah khan , & i make sculpture on chalk & make comanwalth batten & my age 16 year i am from gwalior my no. is 9301714134

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...