Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आयोजन

वो कुछ और ही होंगे, कलमकार नहीं…

[caption id="attachment_14953" align="alignnone"]संगोष्ठी को संबोधित करते प्रबल प्रताप सिंहसंगोष्ठी को संबोधित करते प्रबल प्रताप सिंह[/caption]

जो वक्त की आंधी से खबरदार नहीं, वो कुछ और ही होंगे, कलमकार नहीं…। पत्रकारिता दिवस पर फिरोजाबाद में कुछ ऐसे ही संदेश के साथ पत्रकारिता के सिद्धांतों व आयामों की चर्चा हुई।

संगोष्ठी को संबोधित करते प्रबल प्रताप सिंह

जो वक्त की आंधी से खबरदार नहीं, वो कुछ और ही होंगे, कलमकार नहीं…। पत्रकारिता दिवस पर फिरोजाबाद में कुछ ऐसे ही संदेश के साथ पत्रकारिता के सिद्धांतों व आयामों की चर्चा हुई।

प्रेस क्लब आफ फीरोजाबाद जनपद द्वारा होटल शिवम में ‘पत्रकारिता की दशा एवं दिशा’ विषय पर आयोजित संगोष्ठी में शहर के प्रतिष्ठित बुद्धिजीवियों ने मीडिया को बड़ी ताकत बताते हुए कहा कि बदलाव करने की क्षमता मीडिया में है। पीत पत्रकारिता के साथ बढ़ते ग्लैमर पर चर्चा करते हुए बुद्धिजीवी सीमाओं में रहने की सीख देने से भी नहीं चूके। संगोष्ठी के मुख्य अतिथि प्रदेश के लघु सिंचाई यांत्रिक राज्यमंत्री जयवीर सिंह थे। अध्यक्षता की उद्योगपति और यूपी रत्न बालकृष्ण गुप्ता ने। प्राचार्य नरेंद्र प्रकाश जैन, पालिकाध्यक्ष मनीष असीजा, पुलिस कप्तान चंद्र प्रकाश, सीएमओ डा. डीएन त्रिपाठी, डा. अनूप चंद्र जैन ने इस मौके पर अपने विचार व्यक्त किए।

दिल्ली से आए आईबीएन7 के वरिष्ठ पत्रकार प्रबल प्रताप सिंह ने मीडिया की भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि मीडिया निरंतर सशक्त हो रहा है और पूरी ईमानदारी से अपने कर्तव्य का निर्वहन भी कर रहा है। कई बार आवाज को दबाने के लिए पत्रकारों के खिलाफ शासन-सत्ता के लोग झूठे मुकदमे भी लिखा रहे हैं किंतु अंत में जीत सत्य की ही होती है। उन्होंने कहा कि आज के माहौल में मीडिया की जिम्मेदारी पहले से ज्यादा बढ़ी है, इसलिये हमें अपनी जिम्मेदारी का अहसास करना चाहिए। उन्होंने युवा पत्रकारों के सवालों के जवाब भी दिए। भारतीय मीडिया के निगेटिव होने के सवाल पर उनका कहना था कि सरकार और सुरक्षातंत्र की खामियों उजागर करना मीडिया का कर्तव्य है। आत्मदाह करने वाले व्यक्ति को बचाने या उसकी खबर बनाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि पत्रकार खबर बनाने के साथ-साथ प्रशासन को भी सूचित करे। स्टिंग आपरेशन के विषय पर उनका कहना था कि सुप्रीम कोर्ट ने सामाजिक कार्यों के लिए किए गए स्टिंग आपरेशनों का सही ठहराया है।

कार्यक्रम में शैलेन्द्र गुप्त ‘शैली’ (दैनिक जागरण), बनारसी लाल भोला (पंजाब केसरी), दीपक जैन (अमर उजाला), राजकुमार शर्मा (हिन्दुस्तान), प्रदीप अग्रवाल (अकिंचन भारत), प्रमोद शर्मा, मन्टू उपाध्याय, शैलेन्द्र शर्मा, प्रदीप शर्मा ‘लल्ला’, लियाकत अली, जितेन्द्र शर्मा, मयंक पोरवाल, गौरव, मधुसूदन, केके पोरवाल, मो. शाहिद, जिज्ञासु आदि मौजूद थे। संचालन राजकुमार शर्मा ने किया। संयोजक सुधीर शर्मा (आज तक) ने सभी का आभार व्यक्त किया।

दूसरी तरफ उपजा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन तथा डिस्ट्रिक्ट प्रेस क्लब में आयोजित कार्यक्रम में मंडलायुक्त श्रवण कुमार शर्मा, राज्यमंत्री ठा. जयवीर सिंह, सीडीओ खजान सिंह, पत्रकार डा. हर्षदेव, उपनिदेशक सूचना एवं जनसंपर्क रोजगोपाल सिंह वर्मा आदि ने विचार व्यक्त किए।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...