Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आयोजन

पत्रकारिता की नई परिभाषा को सुधारें

हरियाणा यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स की सिरसा जिला इकाई की ओर से पत्रकारिता दिवस पर दो दिनी कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें पत्रकारों को प्रशिक्षित किया गया।

हरियाणा यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स की सिरसा जिला इकाई की ओर से पत्रकारिता दिवस पर दो दिनी कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें पत्रकारों को प्रशिक्षित किया गया।

कार्यशाला में पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए वयोवृद्ध पत्रकार डा. ओपी बंसल, रोहतक के पत्रकार पवन बंसल एवं नछतर सिंह बोस को सम्मानित किया गया। कार्यशाला के उदघाटन सत्र में मुख्य मेहमान सिरसा के सांसद एवं युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक तंवर ने कहा कि आज पत्रकारिता में बदलावा आया है। चुनौतियां पहले से अधिक हैं। पत्रकारों की जवाबदेही बढ़ गई है। आज पत्रकारिता का दायरा बढ़ने के साथ-साथ इस पर व्यवसायिकता भी हावी हुई है। ऐसे में अन्य क्षेत्रों की तरह पत्रकारिता का सशक्तीकरण होना चाहिए। बहुत-सी समस्याएं हैं। क्षेत्रीय लेवल पर कार्य करने वाले पत्रकार शोषण के अधिक शिकार होते है। ऐसी समस्याओं के समाधान के लिए संसद सत्र में चर्चा होनी चाहिए। स्वच्छ व निर्भीक पत्रकारिता के लिए चौथे स्तंभ को मजबूत करने की जरूरत है। कार्यशाला की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री के विशेष कार्याधिकारी डा. केवी सिंह ने कहा कि पत्रकारिता की विश्वसनीयता बरकरार रखने के लिए कोशिश की जानी चाहिए। पत्रकारों के लिए राज्य सरकार ने पुरस्कार योजना शुरू की है। कल्याण कोष भी स्थापित किया गया है।

युवा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष संजय छौकर, कांग्रेस कमेटी के जिला प्रधान होशियारी लाल शर्मा, यूनियन के राष्ट्रीय सचिव भूपेन्द्र धर्माणी, प्रदेशाध्यक्ष संजय राठी, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सोमनाथ शर्मा, प्रदेश कार्यकारिणी के कोषाध्यक्ष लोकेश जैन, प्रदेश महासचिव बलजीत सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष जगन्नाथ गौतम व अरूण भारद्वाज, प्रदेश प्रचार सचिव अमित सोनी, जिलाध्यक्ष डा. गजेन्द्र कुमार सिंह, जिला संरक्षक एमपी भार्गव व इन्द्रमोहन शर्मा, जिला महासचिव दिनेश कौशिक, वरिष्ठ पत्रकार डा. गुलाब, हीरा लाल शर्मा, रविन्द्र पुरी, प्रो. रूप देवगुण, सुखचैन सिंह भंडारी, डा. वेद बेनीवाल सहित अनेक प्रबुद्धजन इस कार्यशाला के अंग बने और पत्रकारिता की दशा-दिशा पर विचार भी व्यक्त किए। अंत में यूनियन के जिला अध्यक्ष डा. गजेन्द्र कुमार सिंह ने सभी का आभार जताया।

कार्यशाला के दूसरे सत्र में दैनिक भास्कर के संपादक डा. प्रदीप भटनागर ने पत्रकारों को अपडेट रहने के टिप्स दिए। उन्होंने कहा कि पत्रकार के पास समुचित जानकारी होगी, तभी वह उचित और बेहतर जानकारी अपने पाठकों तक पहुंचा सकेगा। पत्रकारों को समाज की तरक्की और देश की उन्नति के लिए कार्य करना चाहिए। रोहतक से आए वरिष्ठ लेखक एवं पत्रकार डा. पवन बंसल ने खोजी पत्रकारिता व डा. राजबीर सिंह ने मीडिया प्रबंधन के बारे में बारीकी से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कामयाब पत्रकार वही है जिसका नेटवर्क मजबूत होगा और नेटवर्क तभी मजबूत होगा जब वह ईमानदारी से अपने कार्य को अंजाम दे। गुरजीत मान ने ई-पेपर के बारे में जानकारी मुहैया कराई। वीना लूथरा, हरजिंद्र सिंह और सत सिंह ने भी विविध विषयों पर पत्रकारों को प्रशिक्षित किया। इन सभी लोगों को सम्मानित भी किया गया।

दूसरे ही सत्र में प्रदेश के उद्योगमंत्री लक्ष्मण दास अरोड़ा ने पत्रकार यूनियन की वेबसाइट का उदघाटन किया। उन्होंने कहा कि वेबसाइट लांच कर यूनियन ने सराहनीय काम किया है। इससे दूर-दराज के इलाके में बैठे लोगों भी जानकारी पा सकेंगे। कार्यशाला में अपने संबोधन उद्योगमंत्री लक्ष्मण दास अरोड़ा ने कहा कि पहले पत्रकारिता एक मिशन हुआ करती थी लेकिन आज इसकी परिभाषा बदल गई है। इसको सुधारने के लिए संगठनों को प्रयास करने चाहिए। उन्होंने कहा कि पत्रकारों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए हरियाणा सरकार कृतसंकल्प है। उद्योगमंत्री ने संगठन को एक लाख रुपए देने की घोषणा की। इस अवसर पर यूनियन के सदस्य एवं पदाधिकारी उपस्थित थे।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...