‘हमारा महानगर’ में चुनाव पर एक रिपोर्ट प्रकाशित- ‘खाता न बही, साहब जो कहें सही’ : प्रेस क्लब आफ इंडिया में आज वोट पड़ गए। कल शाम तक गिनती भी हो जाएगी। कौन जीता, कौन हारा, यह पता चल जाएगा। ताजी सूचना के मुताबिक नदीम और पुष्पेंद्र के पैनल में कांटे की टक्कर है। इस बार कुल 915 वोट पड़े हैं जो पिछली बार से 85 कम हैं। नदीम का खेमा दावा कर रहा है कि वोटरों में पुष्पेंद्र को हराने को लेकर अंडरकरेंट था। जो लोग अभी तक पुष्पेंद्र को वोट करते थे, उन लोगों ने भी इस बार पुष्पेंद्र को वोट नहीं दिया।
उधर, पुष्पेंद्र पैनल से जुड़े लोगों का कहना है कि पुष्पेंद्र फिर जीत जाएंगे। वरिष्ठ वोटरों का बड़ा समूह जो प्रेस क्लब में शांति व्यवस्था बनाने रखने का समर्थक है, वह पुष्पेंद्र के पैनल को वोट करता है और इस बार भी वोट किया है। यह वोटर ज्यादा संख्या में हैं और किसी को भी हराने-जिताने की क्षमता रखते हैं।
प्रेस क्लब आफ इंडिया के चुनाव से ठीक एक दिन पहले दिल्ली से हाल में ही लांच हुए अखबार ‘हमारा महानगर’ में संदीप ठाकुर ने अपने नाम से एक रिपोर्ट प्रकासित की है, जिसे आप यहां क्लिक कर पढ़ सकते हैं- ‘खाता न बही, साहब जो कहें सही‘











