हिमाचल के कुल्लू जिले से पांच वर्ष पूर्व शुरू हुई मासिक पत्रिका ‘पेन’ में संजीव शर्मा ने उपसंपादक के रूप में ज्वाइन किया है. दौलत भारती को पदोन्नत कर प्रबंध संपादक नियुक्त किया गया है. चंडीगढ़ के ब्यूरो प्रभारी गौरी शंकर को पदमुक्त कर दिया गया है. मोनिका नेगी को संयुक्त निदेशक बनाया गया है.
पत्रिका के कंटेंट पर विशेष ध्यान देने के लिए अमर उजाला के शिमला ब्यूरो के वरिष्ठ पत्रकार रहे राजेन टोडरिया को संपादकीय सलाहकार नियुक्त किया गया है. पत्रिका ने दिल्ली से राजकुमार चौहान, हरियाणा से दिलबाग सिंह, जम्मू से राहुल शर्मा, पीलीभीत से शरद सिंह, लखनउ से अहमद अंसारी, सीतापुर से कुमार तिवारी इत्यादि करीब दो दर्जन पत्रकारों को पदमुक्त कर उनके स्थान पर नए संवाददता नियुक्त करने का निर्णय लिया है. नई व्यवस्थाओं के तहत पत्रिका ने अपना मुख्यालय कुल्लू में स्थापित करने व मार्केटिंग कार्यालय दिल्ली में स्थापित करने का निर्णय लिया है.











