Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

पीयूष मेहता जीएम बने, अभयवीर ने पी7न्यूज ज्‍वाइन किया

जयपुर से खबर है कि टीवी पत्रकार पीयूष मेहता ने मोरारका आर्गेनिक फूड्स कम्पनी में बतौर महाप्रबंधक (कारपोरेट कम्युनिकेशन्‍स) ज्वाइन किया है. वे पिछले 23 सालों से मीडिया और मार्केटिंग क्षेत्र से जुड़े हुए हैं. पीयूष ने टीवी न्यूज़ में अपने करिअर की शुरुआत जी टीवी पर 90 के दशक में शुरू हुए आधे घंटे के न्यूज़ बुलेटिन में बतौर जयपुर रिपोर्टर के रूप में की थी.

जयपुर से खबर है कि टीवी पत्रकार पीयूष मेहता ने मोरारका आर्गेनिक फूड्स कम्पनी में बतौर महाप्रबंधक (कारपोरेट कम्युनिकेशन्‍स) ज्वाइन किया है. वे पिछले 23 सालों से मीडिया और मार्केटिंग क्षेत्र से जुड़े हुए हैं. पीयूष ने टीवी न्यूज़ में अपने करिअर की शुरुआत जी टीवी पर 90 के दशक में शुरू हुए आधे घंटे के न्यूज़ बुलेटिन में बतौर जयपुर रिपोर्टर के रूप में की थी.

करीब एक दशक से ज्यादा वे जी न्यूज़ के साथ जयपुर और दिल्ली में रहे. उसके बाद वह एमएच वन न्यूज़ में जयपुर से लांचिंग टीम के सदस्य रहे. इसके बाद वे इंडिया न्यूज़ में बतौर ब्यूरो चीफ, जयपुर के पद पर ज्वाइन कर लिया. जुलाई 2009 में इंडिया न्यूज़ छोड़ने के बाद पीयूष डाक्यूमेंट्री निर्माण और कारपोरेट कम्युनिकेशन्स एक्सपर्ट के रूप में काम कर रहे थे.

सीएनईबी के डिस्‍ट्रीब्‍यूशन हेड अभयवीर सिंह ने इस्‍तीफा दे दिया है. अभयवीर ने अपनी नई पारी पी7न्‍यूज के साथ बतौर डिस्ट्रीब्‍यूशन हेड शुरू की है. अभयवीर डिस्ट्रीव्यूशन के क्षेत्र में कई वर्षों से सक्रिय हैं. वे आजतक न्यूज चैनल में भी काम कर चुके हैं. बीच में टीवी9, लहरें और वायस आफ इंडिया के साथ जुड़े रहे.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. Hn Pandey -DAUSA (RAJ.)

    November 25, 2010 at 8:52 am

    सर
    बधाई हो पी ७ न्यूज़ जोइने करने पे ! पीयूष मेहता जी ने मोरारका आर्गेनिक फूड्स कम्पनी में बतौर महाप्रबंधक (कारपोरेट कम्युनिकेशन्‍स) ज्वाइन किया है ! हमारे लायक कोई सेवा हो तो आदेश देना
    हरी नारायण पाण्डेय
    दौसा
    ०९४१४३३४९५७
    ०९३५२२९१३९९

  2. Mahesh Agrawal tv reporter Bhilwara

    December 2, 2010 at 3:18 pm

    Piyush Bhai,Congrets. badi khabar bahut dino baad dikhi.aap kisi bhi field me me apane aapko prove kar sakte hai easa mera manana hai .naye task ki shubhkamnayen .

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...