Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

वेब-सिनेमा

तरकश डॉट कॉम एक नए अवतार में

अहमदाबाद : तरकश नेटवर्क ने अपनी लोकप्रिय हिन्दी ज्ञानरंजन और समाचार साइट तरकश.कॉम के नए अवतार को लांच किया है. नई थीम दिखने में सुंदर और उपयोग में काफी आसान है. यह बहुत जल्द लोड हो जाती है और धीमे इंटरनेट कनेक्शन में भी ब्राउज़ की जा सकती है. तरकश के विभागों और श्रेणियों को फिर से डिजाइन किया गया है जिससे प्रयोक्ताओं के लिए अपनी पसंद की सामग्री छाँटना काफी आसान हो गया है.

अहमदाबाद : तरकश नेटवर्क ने अपनी लोकप्रिय हिन्दी ज्ञानरंजन और समाचार साइट तरकश.कॉम के नए अवतार को लांच किया है. नई थीम दिखने में सुंदर और उपयोग में काफी आसान है. यह बहुत जल्द लोड हो जाती है और धीमे इंटरनेट कनेक्शन में भी ब्राउज़ की जा सकती है. तरकश के विभागों और श्रेणियों को फिर से डिजाइन किया गया है जिससे प्रयोक्ताओं के लिए अपनी पसंद की सामग्री छाँटना काफी आसान हो गया है.

नई डिजाइन सुव्यवस्थित है और शानदार ग्राफिक्स की वजह से दिखने में सुंदर भी है. मुख्य रंग बदल कर सफेद और हल्के ग्रे रंग के किए गए हैं, लेकिन तरकश की पहचान स्वरूप नीला रंग वही रखा गया है.  इस बारे में तरकश नेटवर्क के सीइओ पंकज बेंगाणी ने कहा– “हमारा हमेशा से यह प्रयास रहा है कि Tarakash.com दिखने में सुंदर हो और नवीनतम तकनीक पर आधारित हो. इस लिहाज से यह वर्तमान हिन्दी साइटों में सबसे बेहतर है. नई डिजाइन सुंदर और उपयोग में आसान है, लेकिन सबसे बड़ी बात यह है कि अब प्रयोक्ता अपनी पसंद के समाचार और श्रेणियाँ चुन सकते हैं. वे वही खबरें देखेंगे जो वे देखना और पढना चाहेंगे.”

तरकश.कॉम अब नई तकनीक पर आधारित है और अन्य हिन्दी समाचार साइटों से कई मायनों में अलग है. तरकश पर वे समाचार प्रकाशित किए जाते हैं जिनका आम लोगों से सरोकार हो और जो अपनी जानकारियों को बढाना चाहते हों. तभी तो विज्ञान, तकनीक, रोबोटिक्स, इंटरनेट, स्वास्थ्य, इतिहास आदि विषयों पर आधारित हर नई जानकारी तरकश पर तुरंत प्रकाशित की जा रही है. इसके अलावा रोजमर्रा के नवीन और मुख्य समाचार तथा मनोरंजन की खबरें, वीडियो और पोडकास्ट भी शामिल किए गए हैं.  नई तरकश.कॉम हिन्दी की अंतर्राष्ट्रीय स्तर की समाचार साइट है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...