Connect with us

Hi, what are you looking for?

कहिन

आप खुद फैसला करिए, प्रभाष जी गलत हैं या मैं?

उमेश जोशीश्रद्धेय प्रभाष जोशी जी का इंटरव्यू भड़ास4मीडिया पर पढ़ा। मेरे बारे में उनके कहे गए अंश का जवाब देना चाहूंगा। लेकिन कुछ भी कहने से पहले उनसे हजार बार माफी मांग लेता हूं। जब उन्होंने कहा है तो जवाब देना भी जरूरी है। माफी मांगने की दो वजहें हैं। एक, वो उम्र और अनुभव दोनों में ही मेरे से कहीं आगे हैं। इस नाते उनका सम्मान करता हूं। ये बात मैं पहले भी कह चुका हूं। दो, उनके “अपनों” को पीड़ा होगी। छद्म नामों से मुझे धमकियां देंगे। मैं अदना सा पत्रकार हूं। धमकियों से डर लगता है। खैर, अपनी बात शुरू करता हूं।  मेरी सुनने से पहले वो अंश आप जरूर पढ़िए, जो आदरणीय प्रभाष जी ने मेरे बारे में कहा है, कह रहे हैं- 

”…उमेश जोशी हमारे यहां रहते हुए टीवी पर काम करने लगे। हमारे यहां ऐसा नहीं होता था। इसलिए हमने उन्हें कभी प्रमोट नहीं किया।  हमने उन्हें कई बार समझाया कि क्यों करते हो। टीवी पर काम करना चाहते हो तो अखबार छोड़ दो भाई। जनसत्ता के हितों का जो भी मामला हुआ, उसमें जो भी आड़े आया हो, उसे अपन ने कभी बर्दाश्त नहीं किया। चाहे वो आलोक तोमर हों या जोशी। मैं गुडी-गुडी वाला संपादक कभी नहीं था। अच्छा एडमिनिस्ट्रेटर था…”

उमेश जोशी

उमेश जोशीश्रद्धेय प्रभाष जोशी जी का इंटरव्यू भड़ास4मीडिया पर पढ़ा। मेरे बारे में उनके कहे गए अंश का जवाब देना चाहूंगा। लेकिन कुछ भी कहने से पहले उनसे हजार बार माफी मांग लेता हूं। जब उन्होंने कहा है तो जवाब देना भी जरूरी है। माफी मांगने की दो वजहें हैं। एक, वो उम्र और अनुभव दोनों में ही मेरे से कहीं आगे हैं। इस नाते उनका सम्मान करता हूं। ये बात मैं पहले भी कह चुका हूं। दो, उनके “अपनों” को पीड़ा होगी। छद्म नामों से मुझे धमकियां देंगे। मैं अदना सा पत्रकार हूं। धमकियों से डर लगता है। खैर, अपनी बात शुरू करता हूं।  मेरी सुनने से पहले वो अंश आप जरूर पढ़िए, जो आदरणीय प्रभाष जी ने मेरे बारे में कहा है, कह रहे हैं- 

”…उमेश जोशी हमारे यहां रहते हुए टीवी पर काम करने लगे। हमारे यहां ऐसा नहीं होता था। इसलिए हमने उन्हें कभी प्रमोट नहीं किया।  हमने उन्हें कई बार समझाया कि क्यों करते हो। टीवी पर काम करना चाहते हो तो अखबार छोड़ दो भाई। जनसत्ता के हितों का जो भी मामला हुआ, उसमें जो भी आड़े आया हो, उसे अपन ने कभी बर्दाश्त नहीं किया। चाहे वो आलोक तोमर हों या जोशी। मैं गुडी-गुडी वाला संपादक कभी नहीं था। अच्छा एडमिनिस्ट्रेटर था…”

इन शब्दों को पढ़ने के लिए इसलिए आग्रह कर रहा था ताकि आप मेरी बात को ठीक से समझ सकें। जी, मैं टीवी पर काम करता था। दिसबंर में स्वर्गीय कमलेश्वर जी ने मुझे न्यूज कास्टर एप्रूव किया था। तब कमलेश्वर जी दूरदर्शन न्यूज के हेड थे। उन दिनों स्क्रीन पर आने से पहले लंबी प्रक्रिया से गुजरना होता था। लिखित परीक्षा, वॉयस टेस्ट और अंत में स्क्रीन टेस्ट। पांच विशेषज्ञों की कमेटी फैसला करती थी। इस प्रक्रिया में मैं कामयाब रहा और दिसंबर के अंतिम सप्ताह में मुझे बुलेटिन पढ़ने को दिया गया। उन दिनों शाम छह बजे दो मिनट का बुलेटिन टेलीकास्ट होता था। न्यूजकास्टर ( जो अब एंकर कहलाते हैं) खड़ा होकर बुलेटिन पढ़ता था। उसी बुलेटिन से मैंने दूरदर्शन में काम करने की शुरुआत की। करीब डेढ़ साल बाद जनसत्ता में भर्ती होने का विज्ञापन निकला। वहां भी कड़ी प्ररीक्षा से गुजरकर नौकरी हासिल की। सरकारी नौकरी छोड़कर जनसत्ता गया था। प्रभाष जी ने साफ कहा था कि ज्यादा नहीं दे पाएंगे। जितना पा रहे हो, उससे कम नहीं होने देंगे। पहली तनख़्वाह पर पैसा कम मिला था, जिसे प्रभाष जी ने तुरंत कंपनसेट कर दिया था। मेरी भूल थी कि मैंने दूरदर्शन में काम करने का जिक्र नहीं किया। पर कुछ दिनों बाद प्रभाष जी को खुद ही पता चल गया था। उन्होंने इस पर एतराज़ किया लेकिन बाद में मेरे एक सहयोगी ( जो इस समय बड़े प्रतिष्ठान में संपादक हैं) के आग्रह करने पर दूरदर्शन में समाचार वाचन की मौखिक मंजूरी दे दी। उन्होने एक बार स्क्रीन पर मुझे देखकर मेरी टाई पर टिप्पणी भी की थी और अच्छी टाई पहनने की सलाह देते हुए मुझे एक टाई भी भेंट की थी। वो टाई आज भी मेरे पास है। सहेजकर रखी है उसी “पत्र” की तरह।

अब आप खुद ही फैसला कर लीजिए कि क्या मैं उनकी मर्जी के खिलाफ दूरदर्शन में काम कर रहा था?

शायद मार्च का महीना रहा होगा। उन्होंने प्रमोशन का पत्र एच.आर. से मंगाकर अपने पास रख लिया। शर्त लगा दी- दूरदर्शन छोड़ दो और प्रमोशन लेटर ले जाओ। मुझे दुख इस बात का था कि संपादक एचआर का काम कर रहा था। संपादक प्रमोशन के लिए संस्तुति करता है, प्रमोशन लेटर एच.आर. देता है। किसी भी संस्थान में दोहरे मापदंड नहीं होते। भोपाल संवाददाता को बीबीसी के लिए काम करने की इजाजत दी गई थी। वो जनसत्ता के खर्चे पर कवरेज के लिए जाता था और खबर छपने से पहले बीबीसी को भी मुहैय्या कराता था। उसे एक के बाद एक प्रमोशन देकर मार्केटिंग विभाग से उठाकर पत्रकार बनाया गया। भाषा और खबरों से कोई रिश्ता नहीं था। जनसत्ता में किसी भी उप संपादक को देर से आने का दंड देने के लिए उन्हीं संवाददाता की कॉपी एडिट करने के लिए दी जाती थी। आप कहेंगे कि ऐसा अयोग्य व्यक्ति बीबीसी के लिए कैसे काम कर सकता है। बड़े बैनर से जुड़े व्यक्ति की योग्यता नहीं परखी जाती, उसे साख पर काम दे दिया जाता है। और फिर, स्वर्ग में सभी पालकियों में नहीं चलते, पालकी ढोने वाले भी होते हैं।

मैंने ये दलील दी थी कि दूरदर्शन कभी आफिस टाइम में नहीं जाता। पर एक न सुनी गई। प्रमोशन रोक दिया गया। खुन्नस कुछ और थी। एक्सप्रेस ग्रुप में दो बार हड़ताल हुई। प्रभाष जी ने हड़ताल तुड़वाकर चंडीगढ़ से अखबार निकलवाने की कोशिश की। संपादक के नाते उन्हे ऐसा करना भी चाहिए था। लेकिन उनके कहने पर कुछ लोग हड़ताल तोड़ने को राज़ी नहीं हुए। उन्ही में से एक मैं था। दोनों बार मैं वर्करों के साथ डटा रहा। हड़ताल समर्थक जनसत्ताइयों की गाहे-बगाहे दुर्गति देखने को मिलती थी। कुछ छोड़कर चले गए। एक साथी का निधन हो गया। मैं डटा रहा और खामियाज़ा भुगतता रहा। बलबीर पुंज नेपथ्य से हड़ताल तु़ड़वाने में लगे थे। उन्हें जब भी मौका मिलता, वो कर्मचारी को समझाते थे कि हड़ताल से कर्मचारियों का नुक़सान है। पहली हड़ताल क़रीब साठ दिन चली। सभी को पीड़ा थी प्रभाष जी के आदेश को न मानने की। हम हड़तालियों को सभी हड़ताल तोड़ू हेय नज़रों से देखते थे। वर्कर को दग़ा देने के अपराध में शर्मिंदा उन्हें होना चाहिए था, लेकिन हमें नीचा दिखाया जा रहा था। उनकी मेजोरिटी थी। हमारा सोशल बॉयकॉट किया गया। इसके अगुवा थे समचार संपादक जो बाद में जनसत्ता के संपादक भी बने। इस बॉयकॉट का मेरे उसी साथी ने विरोध किया, जिनका मैं दूरदर्शन में काम करने की इजाज़त दिलवाने के लिए प्रयास करने का ज़िक्र कर चुका हूं। दूसरी हड़ताल में भी इस घटना की पुनरावृत्ति हुई। मेरी पत्नी को भी समझाया गया था कि वो मुझे प्रभाष जी की सलाह मान लेने की थोड़ी अक्ल दे। मैंने उससे इतनी ही कहा- मुझे वो काम करने की सलाह मत दो, जिससे मुझे हमेशा अपराध बोध रहे और आजीवन शर्म से गड़ा रहूं। इस बार भी दो महीने बाद हड़ताल टूटी। दीपावली हड़ताल में मनीं। कैसी रही होगी दीपावली। पहली दीपावली भी बदरंग रही थी। इस बार फर्क इतना था, हड़ताल टूटने के बाद हमारा सोशल बॉयकॉट नहीं हुआ।

प्रभाष जी ने इंटरव्यू में कहा है कि गोयनका जी लोगों के बारे में गालियों से बात करते थे। जनसत्ता की 21 साल की नौकरी में गोयनका जी को दो बार देखा। एक बार गाड़ी से उतरकर दफ्तर जाते हुए और दूसरी बार खादी की बनियान (बंडी) और धोती में ऊंचे स्वर में गालियां देते हुए। कई घंटों से बिजली गुल थी। उनका धैर्य टूट गया था और मैनजमैंट के लोगों को गालियां देते हुए बाहर चबूतरे पर आ गए थे। ये सच है कि वो गाली देते थे। लेकिन सिर्फ इर्द-गिर्द रहनेवाले लोगों को। आप जानते है कि संपादक और प्रबंधन के आला अफसरों के अलावा और कौन उनके पास जाता होगा?


वरिष्ठ पत्रकार उमेश जोशी इन दिनों टोटल टीवी के एडिटर हैं। यह आर्टिकल उनके ब्लाग ‘मुझे बोलने दो’ से साभार लिया गया है। उमेश से संपर्क के लिए [email protected] पर मेल कर सकते हैं।

This e-mail address is being protected from spambots. You need JavaScript enabled to view it

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपने मोबाइल पर भड़ास की खबरें पाएं. इसके लिए Telegram एप्प इंस्टाल कर यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia

Advertisement

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

टीवी

विनोद कापड़ी-साक्षी जोशी की निजी तस्वीरें व निजी मेल इनकी मेल आईडी हैक करके पब्लिक डोमेन में डालने व प्रकाशित करने के प्रकरण में...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Advertisement