टेलीविजन में कई ब्यूरो में लंबी पारी खेलने के बाद प्रकाश पीयूष ने आज़ाद न्यूज़ से अपना नाता तोड़ लिया है. अपनी नई पारी पी7न्यूज के साथ शुरू की है. प्रकाश को आज़ाद न्यूज में विशेष संवाददाता के पद पर न्यूज़ डायरेक्टर अंबिकानंद सहाय लाये थे.
प्रकाश पीयूष अपनी नई पारी में पी7न्यूज के साथ प्रिंसपल करेस्प़ान्डेन्ट का काम मिला है. इसके पहले प्रकाश सहारा में थे. सहारा में वे बिहार और झारखंड चैनल की लांचिंग टीम के हिस्से थे. प्रकाश सहारा में तामिलनाडु, आन्ध्र प्रदेश और झारखंड के ब्यूरो प्रमुख रह चुके है.











