Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

दुख-दर्द

मालिक ने संपादक से कहा- तुम्हारी जान ले लूंगा!

नागपुर से एक चिट्ठी आई है। चिट्ठी भड़ास4मीडिया के एक विश्वस्त सूत्र ने भेजी है। इसमें उन्होंने एक घटना का उल्लेख किया है। घटना में सच्चाई और झूठ की मात्रा किस अनुपात में है, यह तो नहीं बताया जा सकता लेकिन कोई न कोई घटना तो हुई है, यह सही है। तभी उन्होंने घटना के बारे में ज्यादा जानकारी के लिए नागपुर श्रमिक पत्रकार संघ के महासचिव संजय लोखंडे (09604291632) और अध्यक्ष शिरीष बोरकर  (09326938381) का मोबाइल नंबर भेजा है। मेल को हम यहां हू-ब-हू प्रकाशित कर रहे हैं, इस वादे के साथ कि दूसरा पक्ष अगर अपनी बात कहता या भेजता है, तो उसे भी समुचित स्थान दिया जाएगा।  -एडिटर, भड़ास4मीडिया

नागपुर से एक चिट्ठी आई है। चिट्ठी भड़ास4मीडिया के एक विश्वस्त सूत्र ने भेजी है। इसमें उन्होंने एक घटना का उल्लेख किया है। घटना में सच्चाई और झूठ की मात्रा किस अनुपात में है, यह तो नहीं बताया जा सकता लेकिन कोई न कोई घटना तो हुई है, यह सही है। तभी उन्होंने घटना के बारे में ज्यादा जानकारी के लिए नागपुर श्रमिक पत्रकार संघ के महासचिव संजय लोखंडे (09604291632) और अध्यक्ष शिरीष बोरकर  (09326938381) का मोबाइल नंबर भेजा है। मेल को हम यहां हू-ब-हू प्रकाशित कर रहे हैं, इस वादे के साथ कि दूसरा पक्ष अगर अपनी बात कहता या भेजता है, तो उसे भी समुचित स्थान दिया जाएगा।  -एडिटर, भड़ास4मीडिया


मराठी दैनिक देशोन्नति और हिंदी दैनिक राष्ट्रप्रकाश के मालिक और मुख्य संपादक प्रकाश पोहरे ने अपने अखबार में काम करने वाले दो पत्रकारों को जान से मारने की धमकी दी है। इस धमकी से खफा नागपुर श्रमिक पत्रकार संघ ने पोहरे को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग की है। संघ ने महाराष्ट्र के गृह सचिव, पुलिस महासंचालक, अपर श्रम आयुक्त को पत्र भी लिखा है। बताया जा रहा है कि प्रकाश पोहरे ने देशोन्नति के संपादक देवीदास लांजेवार तथा वरिष्ठ उप संपादक संतराज उपा य संतोष लांजेवार को उस समय जान से मारने की धमकी दी थी, जब वे गोंडखैरी स्थित प्रिंटिंग प्रेस कार्यालय में कार्यरत थे। बताया जाता है कि शाम 4 बजे प्रकाश पोहरे साहेबराव तायडे के साथ वहां पहुंचे और वहां मौजूद दोनों वरिष्ठ पत्रकारों को अपशब्द बोलते हुए उन्हें टुकड़े-टुकड़े कर वहीं दफना देने की धमकी दी।

जान से मारने की धमकी के बाद श्री पोहरे ने वहां तैनात सुरक्षाकर्मी को बुलवा कर कहा कि देवीदास लांजेवार को उठाकर बाहर फेंक दो। दोनों पत्रकारों ने इस मामले की शिकायत स्थानीय पुलिस थाने में की है। पुलिस निरीक्षक विलास वांदिले ने इस मामले को दिवानी न्यायालय में ले जाने की बात कही है। संघ के महासचिव संजय लोखंडे ने बताया कि प्रकाश पोहरे ने जाते समय अन्य कर्मचारियों को धमकी भरे शब्दों में कहा कि यदि कोई इस संबंध में पूछे तो साफ कह दें कि वे वहां नहीं आए थे। उनकी इस धमकी से वहां मौजूद कर्मचारियों ने नौकरी से छुट्टी न हो जाए इस लिए वैसा ही कहा जैसा श्री पोहरे ने उन्हें समझाया था। उन्होंने बताया कि इस मामले में संज्ञान लेते हुए पत्रकार संघ ने पोहरे के विरूद्ध भारतीय दंड संहिता की धारा 506-बी के तहत मामला दर्ज कर अपराध शाखा से जांच करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि यदि समय रहते पुलिस ने प्रकाश पोहरे के खिलाफ कार्रवाई नहीं की तो आंदोलन किया जाएगा।


CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...