Connect with us

Hi, what are you looking for?

प्रिंट

‘हैलो हिंदुस्तान’ का पांचवे वर्ष में प्रवेश

इंदौर से प्रकाशित होकर पूरे देश में विशिष्ट स्थान बना लेने वाली हिंदी की पाक्षिक पत्रिका ‘हैलो हिन्दुस्तान’ ने 5 अगस्त को अपने प्रकाशन के पांचवे वर्ष में प्रवेश कर लिया है। यह पत्रिका राष्ट्रीय स्तर पर प्रकाशित हो रही श्रेष्ठ पत्रिकाओं में से एक बन गई है। खास बात यह है कि हैलो हिन्दुस्तान का प्रकाशन किसी मीडिया समूह द्वारा नहीं बल्कि एक युवा और जुझारू पत्रकार प्रवीण शर्मा द्वारा किया जा रहा है।

इंदौर से प्रकाशित होकर पूरे देश में विशिष्ट स्थान बना लेने वाली हिंदी की पाक्षिक पत्रिका ‘हैलो हिन्दुस्तान’ ने 5 अगस्त को अपने प्रकाशन के पांचवे वर्ष में प्रवेश कर लिया है। यह पत्रिका राष्ट्रीय स्तर पर प्रकाशित हो रही श्रेष्ठ पत्रिकाओं में से एक बन गई है। खास बात यह है कि हैलो हिन्दुस्तान का प्रकाशन किसी मीडिया समूह द्वारा नहीं बल्कि एक युवा और जुझारू पत्रकार प्रवीण शर्मा द्वारा किया जा रहा है।

लगातार पांच साल तक गुणवत्तापूर्ण पत्रिका का एक पत्रकार द्वारा प्रकाशन निश्चय ही संपूर्ण पत्रकार बिरादरी के लिए खुशी एवं गौरव की बात है। ‘हैलो हिन्दुस्तान’ लगातार ज्वलंत एवं संवेदनशील मुद्दों पर अपनी धारदार रिपोर्टिंग और विश्लेषण से देश ही नहीं दुनिया के कई हिस्सों में रह रहे हिंदी भाषी पाठकों की पसंद बन गई है। खास बात यह है कि पत्रिका किसी मत या पार्टी विशेष का समर्थन नहीं करती और उसमें कठोर निष्पक्षता साफ महसूस की जा सकती है। इतने कम समय में पत्रिका की प्रसार संख्या 90 हजार तक पहुंच गई है, जो कि आसान काम नहीं था।

इस बारे में पूछे जाने पर पत्रिका के प्रधान संपादक प्रवीण शर्मा ने भड़ास4मीडिया को बताया कि- ‘‘हमने किसी विचारधारा का हिस्सा बने बगैर तटस्थ रहते हुए प्रासंगिक और समाजोपयोगी मुद्दों को उठाया। गुणवत्तपूर्ण सामग्री एवं बेहतर प्रकाशन तथा निरंतरता की वजह से ही हमें पाठकों का जोरदार प्रतिसाद मिला।’’ सूत्रों का कहना है कि प्रवीण शर्मा, जो लंबे समय तक नईदुनिया में रहे हैं और जिनके नेतृत्व में नईदुनिया का ग्वालियर संस्करण प्रारंभ किया गया, इस वर्ष के अंत तक एक इवनिंगर का प्रकाशन शुरू कर सकते हैं।

Click to comment

0 Comments

  1. dkjain journlist gwalior

    August 6, 2010 at 2:55 pm

    badhai-badhai

  2. Adesh Jain,Mainpuri

    August 6, 2010 at 5:34 pm

    Prveen Sharma Ji,
    Aapko Helo Hindustan ke Pachbe saal me pravesh karne or kam samay me magazin saflta ke liye bahut-bahut badhaie.

  3. rupesh kumar gupta , peoples samachar gwalior

    August 7, 2010 at 5:01 am

    sir ji hello hindustaan patrika ko 5ve varsh mai pravesh per sir praveen sharma ji ko lakh – lakh badhaiya.

  4. ravi tiwari

    August 7, 2010 at 5:48 am

    prbaveenji many many congrulations to u for ur great effeort in the field of journlism. mission which started from chetna are climbing to new height..

  5. prafulla nayak 09425111001 gwalior

    August 7, 2010 at 7:54 am

    lage raho praveen bhai. lage raho.

  6. paresh mishra gwalior

    August 7, 2010 at 8:36 am

    well done praveen, well done. you will go bahut uppar.

  7. dr omveer singh gwalior

    August 7, 2010 at 8:39 am

    praveen bahut-bahut badhai lekin 90 thousand circulation kuch jada nahi ho gaya. kuch neeche AAO. indore type gappe mat maro.

  8. rupesh kumar gupta , peoples samachar gwalior

    August 7, 2010 at 10:32 am

    praveen sir ji aapko very- 2 badhai .

  9. rakesh pathak gwalior

    August 8, 2010 at 9:09 am

    praveen aapke hum aabhari hai par 90000 ka figure kuch hazam nahi hua. ab to lambi-lambi marna band kar do.

  10. lalit sharma

    August 12, 2010 at 8:20 am

    Praveen sharma ji badhai ke patra hai, jis patrika ki neev aapne rakhi hai usme aapke pure staff bhi badhai ka patra hai, aapke in badte kadmo ko koi nahi rok sakta hai ,

  11. akash rai

    October 22, 2010 at 10:20 pm

    हैलो हिन्दुस्तान की धारदार रिपोर्टिंग पत्रिका की lokpriyta me bradhi karti hai .
    patrika ke prakasion per प्रवीण शर्मा ji ko badhai.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपने मोबाइल पर भड़ास की खबरें पाएं. इसके लिए Telegram एप्प इंस्टाल कर यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia

Advertisement

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

टीवी

विनोद कापड़ी-साक्षी जोशी की निजी तस्वीरें व निजी मेल इनकी मेल आईडी हैक करके पब्लिक डोमेन में डालने व प्रकाशित करने के प्रकरण में...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Advertisement