हरिद्वार में जिला प्रेस क्लब पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण के लिए समारोह का आयोजन किया गया। शुरुआत विश्व शांति हवन के साथ की गई। विधानसभा अध्यक्ष हरबंस कपूर ने सभी पदाधिकारियों को शपथ ग्रहण कराया। रंगारंग कार्यक्रम का संचालन दिल्ली से आए पत्रकार मनोज बिसारिया ने किया। समारोह को वीओआई के ग्रुप एडिटर किशोर मालवीय ने संबोधित किया। जिला प्रेस क्लब के पदाधिकारियों ने पत्रकारों और अतिथियों का स्वागत गंगा जल व शॉल भेंट कर किया।
पदाधिकारियों में मुख्य रूप से राकेश वालिया अध्यक्ष, अजीत दूबे महासचिव, कोषाध्यक्ष नरेंद्र प्रधान, वरिष्ठ उपाध्यक्ष शशि शर्मा, उपाध्यक्ष राव शफात अली (संजू राव), सचिव
मनोज सेठी व सनोज कश्यप, संगठन मंत्री सुभाष कश्यप, संजय बंसल व योगेश कौशिक, प्रवक्ता मनोज कश्यप के साथ शकील अनवर आदि मौजूद थे। अतिथियों में विधानसभा अध्यक्ष हरबंस कपूर, किशोर मालवीय, योग सम्राट आचार्य कर्मवीर, वॉयस ऑफ नेशन के सीईओ फैजूद्दीन सिद्दीकी, मातबर सिंह, सुशील चौहान, संतोष कश्यप, स्वामी शरदपुरी, माता चंद्रकांता, डॉ़ विष्णु दत्त, मनोज बिसारिया, राजीव शर्मा, जगत सिंह रावत आदि थे। पत्रकारो में जाहिद अली, सुनील सिंह, मनोहर काला, अमित गुप्ता, सजय आर्य, पंकज कौशिक, संजीव शर्मा, पवन चौहान, मुदित अग्रवाल, सुदेश रावत, गणेश भट्ट, डा. ए़आर खान, डा. निसार, सुनील कुमार, रईस खान, मनीष पाल, विनोद कश्यप, प्रमोद कुमार, तनवीर अली, शाहनवाज आदि मौजूद थे।











