
इटावा में पिछले दिनों हुए प्रेस क्लब के चुनाव में वरिष्ठ पत्रकार रामनारायण गुप्ता लगातार तीसरी बार निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित किए गए। श्री गुप्ता राष्ट्रीय सहारा अखबार के इटावा जिले के ब्यूरो चीफ हैं। प्रेस क्लब के महामंत्री पद पर पंजाब केसरी अखबार के विशुन कुमार भी निर्विरोध चुन लिए गए। अन्य निर्वाचित पदाधिकारियों के नाम और पद इस प्रकार हैं-
दैनिक जागरण के भूपेंद्र यादव व गौरव डुडेजा, आज अखबार के महेंद्र सिंह चौहान और अमर उजाला अखबार के वीरेश मिश्र को उपाध्यक्ष बनाया गया। मंत्री पद का दायित्व भी चार पत्रकारों को सौंपा गया है। इनके नाम हैं- राजेंद्र यादव (जनसत्ता), रमेश यादव (नवभारत टाइम्स), महादेव बर्मन (स्वतंत्र पत्रकार), विनोद विधौलिया (ए.सी.एन. न्यूज)। माधव संदेश के अरविंद कुमार को प्रचार मंत्री बनाया गया है। आज तक के शाबिर शेख कार्यालय मंत्री बने हैं। वायस आफ इंडिया के संदीप मिश्रा को पुस्तकालयाध्यक्ष, सहारा समय के दिनेश शाक्य को लेखा निरीक्षक और दैनिक पैगाम के आसित एजाज को कोषाध्यक्ष चुना गया। इनके अलावा कार्यकारिणी के सदस्य के रूप में हेम कुमार वर्मा (दैनिक जागरण), उदय भान सिंह, जोगेश्वर प्रसाद, राजेंद्र सिंह, अखिल सक्सेना (हिंदुस्तान), पीडी जैन, मोहम्मद शाहिद, प्रमोद कुमार, डा. उमेश तोमर (दैनिक दिग्वार्ता), सोहम यादव (दैनिक जागरण), सुघर सिंह (पीटीआई), प्रमोद शाक्य (टीवी 100), शफातउल्ला वेग (यूनीवार्ता), रवि बघेल (फोटोग्राफर, दैनिक जागरण), मोहम्मद खालिक (स्टार न्यूज) और कमलेश वर्मा को शामिल किया गया है।











