गाजियाबाद के साहिबाबाद व लोनी इलाके में श्रमजीवी पत्रकारों के संगठन का पुनर्गठन किया गया है। प्रेस क्लब आफ साहिबाबाद काफी दिनों से भंग चल रहा था। क्लब के अध्यक्ष हेमंत त्यागी ने नए पदाधिकारियों व कार्यकारिणी का गठन किया। इसके अनुसार पत्रकार निरंजन सिंघल को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, प्रवीण साहनी को महासचिव, राजू मिश्रा को उपाध्यक्ष, जयप्रकाश भारद्वाज को उपाध्यक्ष, सुब्रत भट्टाचार्य मीडिया प्रभारी, उमेश कुमार प्रचार सचिव, राजीव शर्मा कोषाध्यक्ष, संजय गिरी सचिव, इंद्रमणि त्रिपाठी सह सचिव, सौरभ श्रीवास्तव संगठन सचिव व चंदन शर्मा एकाउंटेंट बनाया गया है।
पत्रकार कुशाग्र मिश्रा, इरफान, नरेश कुमार, संजीव कुमार, नरेश कुमार द्वितीय, अमित कुमार, दुर्गेश त्रिपाठी, साधना सिंह, दीपाली, आशीष मणि त्रिपाठी, नचिकेता शर्मा, आनंद सिंह, आमिर खान, उस्मान सैफी, उदयवीर सिंह, सुवर्ण भट्टाचार्य, मणिकांत शर्मा, नरेश कुमार द्वितीय, धर्मवीर सिंह, रवींद्र बंसल व अकरम खान को कार्यकारिणी का सदस्य बनाया गया है। इस संस्था के सदस्य साहिबाबाद और लोनी के पत्रकार हैं।