जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन साहिबाबाद : जर्नलिस्ट वेल्ाफेयर एसोसिएशन साहिबाबाद का चुनाव लाजपत राय पोस्ट ग्रेजुएट कालेज के सभागार में संपन्न हुआ। मतदान के जरिए चुनाव प्रक्रिया पूरी हुई। चुनाव में अध्यक्ष पद पर दैनिक जागरण से राजू मिश्र, महासचिव पद पर अमर उजाला से कुशाग्र मिश्र व कोषाध्यक्ष पद पर नई दुनिया के चंदन शर्मा निर्वाचित हुए। बाद में सर्वसम्मति से एसपी चौहान को संरक्षक चुना गया।
इसके अलावा विनोद मावी को लोनी क्षेत्र का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। अध्यक्ष पद पर राजू मिश्र को 52 में से 39 मत मिले। नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने जल्द कार्यकारिणी का गठन करने की घोषणा की। चुनाव में हिंडन पार क्षेत्र के अलावा लोनी के भी पत्रकारों की भागीदारी रही। संस्था ने पत्रकारों के हित में कार्य करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर डा. बद-रू-ज्जमा, राहुल पांडेय, अमित पंवार, नरेश कुमार, उदयवीर सिंह, सुभाष चंद्, धीरेंद्र, इरफान अहमद, सुंदर चौधरी, स्वर्ण महाचार्य, जितेंद्र सिंह वर्मा, अशोक त्यागी, नवीन त्यागी, रवींद्र बंसल, इंद्र सिंह भाटी, प्रमोद मिश्रा, धर्मवीर सिंह, मनोज गोला, साधना सिंह, दीपाली श्रीवास्तव, पूजा मिश्रा, रवींद्र ग्रेवाल, चक्रेश जैन, अजय शर्मा, दीपक चौधरी, शेखर चौधरी, मंगल सिंह, सौबरन सिंह, आईपी त्रिपाठी, अरविंद शुक्ला, नरेश कश्यप, नवीन व दुष्यंत तंवर सहित काफी संख्या में पत्रकार व फोटोग्राफर मौजूद रहे।