Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

बिहार-झारखंड में और मजबूत हुआ साधना न्यूज

साधना न्यूज (बिहार-झारखंड) का प्रदर्शन लगातार दूसरे सप्ताह भी सबसे बेहतर रहा। दूसरे सप्ताह नंबर वन की पोजीशन को साधना न्यूज ने न सिर्फ बरकरार रखा बल्कि अपनी स्थति पहले से ज्यादा मजबूत कर ली है। कंपनी की तरफ से जारी प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक पहले सप्ताह जहां साधना न्यूज का चैनल शेयर 41.79 था, वहीं दूसरे सप्ताह में दस अंकों से ज्यादा की छलांग लगाते हुए टीआरपी 51.74 फीसदी पर पहुंच गई है। दूसरी तरफ सहारा समय के बिहार-झारखंड के रीजनल चैनल का शेयर पिछले सप्ताह के 30.55 से घट कर 27.28 पर सिमट गया है। महज दो महीने में ही साधना न्यूज ने बिहार-झारखंड मार्केट में उथल-पुथल मचा दिया है। इस कामयाबी से साधना की टीम के हौसले बुलंद हैं। बिहार के दर्शक नेशनल चैनलों से अधिक पसंद साधना न्यूज (बिहार-झारखंड) को करते है, ऐसा टैम की रिपोर्ट का कहना है। रिपोर्ट के मुताबिक दोनों प्रदेशों में सबसे अधिक 19.53 प्रतिशत दर्शक साधना न्यूज़ को पसंद करते हैं। दूसरे नंबर पर स्टार न्यूज 19, तीसरे नंबर पर आज तक 16.25 और चौथे नंबर पर इंडिया टीवी 11.27 प्रतिशत दर्शकों के साथ ऊपर आने के लिए जद्दोजहद कर रहे हैं। 

साधना के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर प्रभात डबराल ने चैनल हेड शशि रंजन और उनकी टीम को इस कामयाबी के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि चैनल को नंबर वन बनाने में रिपोर्टर्स और डेस्क यानि पूरी टीम ने अहम भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा- ‘‘हमारा प्रदर्शन आगे औऱ अच्छा होगा। बिहार-झारखंड के दर्शकों को उनके सरोकारों से जुड़ी खबरे इसी तरह दिखाई जाती रहेंगी”। गौरतलब है कि साधना न्यूज की टीम सहारा से ही आई है। साधना के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर प्रभात डबराल पहले सहारा के वाइस प्रेसीडेंट थे। सहारा में क्षेत्रीय न्यूज चैनलों की शुरुआत और आगे बढ़ाने का श्रेय इन्ही को रहा है। साधना न्यूज (बिहार-झारखंड) के चैनल हेड शशिरंजन के नेतृत्व मे सहारा समय (बिहार-झारखंड) की शुरुआत हूई थी और बिहार-झारखंड में अपना अलग मुकाम हासिल किया था। साधना न्यूज (मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़) को भी नंबर बनाने वाले सहारा के ही नेशनल चैनल हेड प्रबुद्ध राज थे। सहारा में एऩसीआर चैनल हेड रहे सतीश द्विवेदी भी साधना न्यूज में बतौर हेड- इनपुट अहम भूमिका निभा रहे है।  सहारा समय नेशनल से एक और नाम प्रेम शंकर सिंह का है जो साधाना न्यजू बिहार-झारखंड में बतौर आउटपुट हेड की अहम  भूमिका में हैं।

साधना न्यूज (एमपी-छत्तीसगढ़) आउटपुट की कमान संभाल रहे अजय ढौंढियाल भी सहारा की नेशनल आउटपुट टीम में रहे थे। टेक्नीकल टीम पर नजर डालें तो आलोक शुक्ला के सहारा से ही साधना आए और यहां टेक्नीकल हेड हैं। दूसरी तरफ  पीसीआर आपरेशन की कमान संभाल रहे अकील खान भी सहारा से आए हैं। राकेश और गोपाल सहारा बिहार पीसीआर में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे थे और अब वो साधना न्यूज के साथ है। ये वही लोग हैं जिन्होंन सहारा समय को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया था और सहारा को चरम पर पहुंचाया लेकिन अंदरुनी राजनीति की वजह से इन्हें सहारा को अलविदा कहना पड़ा। अब यही टीम साधना ग्रुप के साथ है और सहारा को लगातार शिकस्त देने में जुटी हुई है। साधना न्यूज के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर प्रभात डबराल साधना ग्रुप के तीन और रीजनल न्यूज चैनल लाने की तैयारी में हैं।

रीजनल चैनलों का शेयर : बिहार-झारखंड 

साधना न्यूज़-    51.74.

सहारा समय-    27.78

ईटीवी-            20.49

सोर्स : टैम, समय अवधि : सप्ताह 19वां, 3 मई से 10 मई 2009 तक

नेशनल चैनलों का शेयर : बिहार-झारखंड

साधना न्यूज़-        19.53

स्टार न्यूज़-          19

आज तक-            16.25

इंडिया टीवी-          11.27   

सहारा समय-         10.48

ईटीवी-                 7.73

समय-                 5.24

आईबीएन7-          4.59

लाइव इंडिया-         2.75

जी न्यूज़-              2.62

इंडिया न्यूज़-          0.39

एनडीटीवी इंडिया-    0.13

सोर्स : टैम, समय अवधि : सप्ताह 19वां, 3 मई से 10 मई 2009 तक

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...