Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

शाहनवाज से अजीत अंजुम की खास बातचीत

शाहनवाज हुसैन से अजीत अंजुम की खास बातचीत

बीजेपी नेता और सांसद शाहनवाज हुसैन चार दिन पहले हुई बीजेपी नेशनल एक्जीक्यूटिव की बैठक में वरुण मार्का हिन्दुत्व के खिलाफ आवाज बुलंद करने के लिए काफी चर्चा में रहे।

शाहनवाज हुसैन से अजीत अंजुम की खास बातचीत

बीजेपी नेता और सांसद शाहनवाज हुसैन चार दिन पहले हुई बीजेपी नेशनल एक्जीक्यूटिव की बैठक में वरुण मार्का हिन्दुत्व के खिलाफ आवाज बुलंद करने के लिए काफी चर्चा में रहे।

बीजेपी एक्जीक्यूटिव की मीटिंग में शाहनवाज हुसैन और मेनका गांधी के बीच तू तू-मैं मैं की खबरें आई थीं। शाहनवाज के साथ सुर में सुर मिलाने वालों में बीजेपी नेता मुख्तार अब्बास नकवी भी थे। शाहनवाज हुसैन से चुनाव में बीजेपी की हार से लेकर वरुण मार्का हिन्दुत्व के मुद्दे पर बेवाक बातचीत की है न्यूज 24 के मैनेजिंग एडीटर अजीत अंजुम ने। पार्टी के फोरम पर अपने तेवर दिखाने की वजह से चर्चा में आए शाहनवाज हुसैन के इस खास इंटरव्यू  का प्रसारण गुरूवार की रात साढ़े आठ बजे  और शुक्रवार को दोपहर साढ़े तीन बजे न्यूज 24 पर होगा।

शाहनवाज हुसैन ने पार्टी के भीतर जितने तीखे तेवर दिखाए और तल्ख टिप्पणी की, कैमरे पर विवादास्पद बयान देने से बचते नजर आए हैं। जब उनसे पूछा गया …क्या वरुण गांधी के बयानों का चुनावों में असर पड़ा  तो शाहनवाज का जवाब था- हमें चुनाव में जवाब तो देना ही पड़ा। जब कोई आदमी ऐसी बात करता है तो पूरी पार्टी को उसका जवाब देना पड़ता है। इसलिए किसी को ऐसा काम नहीं करना चाहिए जिससे पार्टी को शर्मिंदगी उठानी पड़े।  शाहनवाज ने ये भी कहा कि ..अब भावनात्मक तकरीर देकर लोगों को बहकाने का जमाना नहीं रहा। लोग बकवास नहीं पसंद करते हैं।

शाहनवाज हुसैन को अजीत अंजुम ने कई बार इस मुद्दे पर घेरने की कोशिश भी की आज आप वरूण गांधी के मुद्दे पर इतना हाय तौबा मचा रहे हैं, क्योंकि चुनाव हार गए, अगर जीत जाते तो जय वरूण, जय वरूण होता ….। उनसे ये भी पूछा गया कि आपको वरूण गांधी की तकरीर पर इतना एतराज है लेकिन नरेन्द्र मोदी पर कभी एतराज नहीं जताया, जबकि उनकी छवि भी उग्र हिन्दुत्व वाले नेता की है। इन तमाम सवालों का जवाब शाहनवाज ने अपने ढंग से दी है।

ऐसे समय में जब बीजेपी में हार पर हाहाकर मचा है, बड़े-बड़े नेता चिट्ठी लिखकर विवाद खड़े कर रहे हैं, शाहनवाज हुसैन का ये इंटरव्यू बहुत मौजूं है। देखिए बीजेपी नेता शाहनवाज हुसान से खास बातचीत- गुरुवार रात 8.30 बजे, शुक्रवार दोपहर-3.30 बजे। सिर्फ न्यूज 24 पर। (प्रेस विज्ञप्ति)

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...