Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

इंडिया टीवी संग नीलम लड़ेंगी पीड़ितों की जंग

इंडिया टीवी का नया शोप्रेस विज्ञप्ति

चाल-चेहरे को बदलने में जुटा इंडिया टीवी जन-सरोकारों से जुड़ा नया शो शुरू करने जा रहा है। सोमवार (30 मार्च) से इंडिया टीवी के पर्दे पर ‘मदर इंडिया’ के रूप में नीलम कटारा अवतरित होंगी। नीलम ने अब तक अपने लिए लड़ाई लड़ी, अब वे सबके लिए लड़ेंगी। शो का मकसद दर्शकों के सामने उन चेहरों को लाना है जो इंसाफ की आस में भटक रहे हैं। समाज के लचर सिस्टम में नाउम्मीदी के दौर से गुज़र रहे हैं।

इंडिया टीवी का नया शोप्रेस विज्ञप्ति

चाल-चेहरे को बदलने में जुटा इंडिया टीवी जन-सरोकारों से जुड़ा नया शो शुरू करने जा रहा है। सोमवार (30 मार्च) से इंडिया टीवी के पर्दे पर ‘मदर इंडिया’ के रूप में नीलम कटारा अवतरित होंगी। नीलम ने अब तक अपने लिए लड़ाई लड़ी, अब वे सबके लिए लड़ेंगी। शो का मकसद दर्शकों के सामने उन चेहरों को लाना है जो इंसाफ की आस में भटक रहे हैं। समाज के लचर सिस्टम में नाउम्मीदी के दौर से गुज़र रहे हैं।

India TV Logoशो का फ़ोकस इंसाफ़ की बाट जोह रहे लोगों का हौसला बढ़ाना और उन्हें इंसाफ़ दिलाना है। ‘मदर इंडिया’ हफ्ते के सातों दिन शाम 5.15 और रात 8.15 बजे प्रसारित होगा। ‘मदर इंडिया’ जनता से जुड़े तमाम छोटे-बड़े मुद्दों जैसे ऑनर कीलिंग, दहेज प्रताड़ना, सीनियर सिटिजन्स की सुरक्षा, रैगिंग, घरेलू हिंसा से जुड़े मामलों को दर्शकों के सामने लाएगा। इंडिया टीवी का नया शो इस तरह के केसों से जुड़े पीड़ितों, उनके परिजनों की आवाज़ बनेगा और सिस्टम के ज़िम्मेदार लोगों से जवाब भी मांगेगा। मौजूदा चुनावी बयार में ‘मदर इंडिया’ वोटरों तक भी पहुंचेंगी। नीलम महिला सुरक्षा, आतंकवाद, युवाओं की भागीदारी और राजनीति का अपराधीकरण जैसे मुद्दों को जनता के बीच लेकर जाएंगी। साथ ही चुनावी मैदान में उतरे उन उम्मीदवारों से भी जवाब मांगा जाएगा कि जनता क्यों उन्हें चुनकर भेजे। आम आदमी की ताक़त की प्रतीक बन चुकी और ‘मदर इंडिया’ की एंकर नीलम कटारा ऐसी मां हैं जिसने अपने बेटे नीतिश के हत्यारों को सज़ा दिलाने के लिए छह साल की लंबी क़ानूनी लड़ाई लड़ी है। ऐसी लड़ाई, जिसमें वे कई दफा बिखरीं लेकिन हिम्मत नहीं टूटी। कई अड़चने आईं, लेकिन हौसला नहीं खोया। सियासी दांव-पेच, रुतबे और रसूख के दम पर उनकी राहों में कई रोड़े अटकाए गए। गवाहों को डराने-धमकाने और उल्टे मामलों में फंसाने में कोई कसर नहीं छोड़ी गई। पर नीलम आगे बढ़ती रहीं।

इंडिया टीवी का नया शोनीलम कटारा की हिम्मत की जीत उस वक़्त हुई जब अदालत ने आरोपियों को उम्रकैद की सजा सुनाई। एक बार फिर साबित हुआ कि हिम्मत और भरोसा हो तो सब कुछ पाया जा सकता है। इंसाफ़ के मंदिर में देर सही पर अंधेर नहीं है। बदलाव का जज़्बा हो तो तस्वीर का रुख़ बदलते देर नहीं लगती। नीलम कटारा ने इंसाफ़ की जो मशाल थामी है उसकी रोशनी जेसिका लाल मामले, प्रियदर्शनी मट्टू, सौम्या विश्वनाथन और नीतिश कटारा मामले में नज़र आई है। इससे आम आदमी का न्याय-व्यवस्था पर विश्वास बढ़ा है। उन्होंने दिखाया कि समाज में प्रभावशाली और ताक़तवर लोगों के ख़िलाफ़ इंसाफ़ पाने के लिए साहस जुटाया जा सकता है। नीलम को देश की हर मां का साथ हासिल था। इसी साथ ने उनमें लड़ने का हौसला बनाए रखा। वही हौसला जगाने के लिए नीलम कटारा इंडिया टीवी पर मदर इंडिया शो की एंकर बनकर आएंगी। ऐसी मदर इंडिया जो इस शो के ज़रिए जनता की आवाज़ बनेंगी। हर मां की आवाज़, हर बहन की आवाज़, हर उस शख़्स की आवाज़ जिसे इस समाज से, इसके क़ानून से, इसकी व्यवस्था से इंसाफ़ की आस है। क्योंकि नीलम को भरोसा है.. हमें भरोसा है.. कि इंसाफ़ मिलकर रहेगा।

‘मदर इंडिया’ शो का प्रोमो देखने के लिए इस वीडियो के बीच में क्लिक करें–

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...