Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

इंडिया टीवी का ओपिनियन पोल

India Tv Logoप्रेस विज्ञप्ति

पहला फैसला- एनडीए की यूपीए पर मामूली बढ़त : राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को इस लोकसभा चुनाव में 187 सीटें मिलने का अनुमान है। बीजेपीनीत यह गठबंधन अपने प्रमुख विरोधी संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (यूपीए) से 9 सीटें ज्यादा ला सकता है। न्यूज़ चैनल इंडिया टीवी ने चुनाव पूर्व किए गए अपने सर्वेक्षण में यह अनुमान व्यक्त किया है। इंडिया टीवी की प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, ”एनडीए की यूपीए पर मामूली बढ़त दिख रही है। भाजपा 144 सीटों के साथ सबसे बड़े दल के तौर पर उभरेगी। कांग्रेस को 133 सीटें मिलने का अनुमान है।

India Tv Logoप्रेस विज्ञप्ति

पहला फैसला- एनडीए की यूपीए पर मामूली बढ़त : राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को इस लोकसभा चुनाव में 187 सीटें मिलने का अनुमान है। बीजेपीनीत यह गठबंधन अपने प्रमुख विरोधी संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (यूपीए) से 9 सीटें ज्यादा ला सकता है। न्यूज़ चैनल इंडिया टीवी ने चुनाव पूर्व किए गए अपने सर्वेक्षण में यह अनुमान व्यक्त किया है। इंडिया टीवी की प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, ”एनडीए की यूपीए पर मामूली बढ़त दिख रही है। भाजपा 144 सीटों के साथ सबसे बड़े दल के तौर पर उभरेगी। कांग्रेस को 133 सीटें मिलने का अनुमान है।

किंतु यूपीए अपने पूर्व सहयोगियों समाजवादी पार्टी, राष्ट्रीय जनता दल और लोक जनशक्ति पार्टी को वापस अपने साथ जोड़ने में सफल हो जाता है तो यह आंकड़ा 235 सीटों तक पहुंच जाएगा और यूपीए तब सबसे बड़ा गठबंधन साबित होगा। जिससे एनडीए 43 सीटें पिछड़ जाएगा।” 

रविवार को प्रसारित हुए अपने खास कार्यक्रम ‘पहला फ़ैसला’ में इंडिया टीवी ने देश के हर छोटे-बड़े राज्य का ओपिनियन पोल सर्वे पेश किया। न्यूज़ चैनल सर्वे के इतिहास में यह पहला अवसर था जब कैमरे पर कई लोगों से राय भी ली गई थी। सर्वे दो सौ रिपोर्टरों की ओर से किया गया जिसमें उन्होंने 41 हज़ार 364 वोटरों से उनकी राय ली गई।

सर्वे के अनुसार लेफ्ट, बीएसपी, तेलुगू देशम समेत अन्य दलों का तीसरा मोर्चा देश मे तीसरे बड़े गठबंधन के तौर पर उभरेगा जिसे 121 सीटे मिलने की संभावना है। बीजेपी और कांग्रेस के बाद जयाललिता की अन्नाद्रमुक 31 सीटें लेकर तीसरी सबसे बड़ी पार्टी बन सकती है। फाइनल टेली इस प्रकार है-

एनडीए –187 सीट

बीजेपी 144+ जेडीयू 19+ शिवसेना 12+ एसएडी 4+ आरएलडी 3+ एजीपी 4+ आईएनएलडी 1

यूपीए – 178 सीट

कांग्रेस 133+ एनसीपी 14+ टीएमसी 11+ डीएमके 7+ एनसी 3+ यूडीएफ़ 8+ जेएमएम 2

तीसरा मोर्चा – 121 सीट

लेफ्ट 35+ बीएसपी 26+ एआईएडीएमके 31+ टीडीपी-टीआरएस 14+ बीजेडी 10+ जेडीएस 4+ एचजेसी 1

चौथा मोर्चा – 57 सीट

एसपी 30+ आरजेडी-एलजेपी 15+ पीआरपी 6+ पीडीपी 1+ अन्य 5

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...