Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

न्यूज24 पर आमने-सामने में प्रणब मुखर्जी

अनुराधा प्रसाद और प्रणब मुखर्जीप्रेस विज्ञप्ति : वाम दल समय के साथ अपनी सोच में तालमेल नहीं बिठा पाए हैं,  मुझे शक नहीं है कि समय के साथ राहुल गांधी परिपक्कव नेतृत्व का परिचय देंगे और पार्टी की कमान संभालेगें, यूपीए के प्रधानमंत्री का सवाल चुनाव बाद आयेगा, आज मनमोहन यूपीए के पीएम हैं और कांग्रेस के पीएम पद के उम्मीवार भी, अगर किसी बहुमत नहीं मिला तो सेकुलर ताकते साथ आ जायेंगी…यह सब कहा प्रणब मुखर्जी ने, न्यूज़ 24 की एडिटर-इन-चीफ अनुराधा प्रसाद से बातचीत के दौरान।

अनुराधा प्रसाद और प्रणब मुखर्जीप्रेस विज्ञप्ति : वाम दल समय के साथ अपनी सोच में तालमेल नहीं बिठा पाए हैं,  मुझे शक नहीं है कि समय के साथ राहुल गांधी परिपक्कव नेतृत्व का परिचय देंगे और पार्टी की कमान संभालेगें, यूपीए के प्रधानमंत्री का सवाल चुनाव बाद आयेगा, आज मनमोहन यूपीए के पीएम हैं और कांग्रेस के पीएम पद के उम्मीवार भी, अगर किसी बहुमत नहीं मिला तो सेकुलर ताकते साथ आ जायेंगी…यह सब कहा प्रणब मुखर्जी ने, न्यूज़ 24 की एडिटर-इन-चीफ अनुराधा प्रसाद से बातचीत के दौरान।

‘आमने-सामने’ कार्यक्रम के लिए बातचीत में विदेश मंत्री, कांग्रेस के सबसे वरिष्ठ नेता और यूपीए-लेफ्ट गठबंधन के सूत्रधार प्रणब मुखर्जी ने कहा कि वामदल कभी भी देश की जनता का मन नहीं पढ़ पाए इसी लिए वो भारतीय राजनीति के हाशिए पर ही रहे। उनका कहना है कि वो वामदलों को भारत-अमेरीकी परमाणु करार पर समझा नहीं पाए क्योंकि “वामपथी दल समय के साथ अपनी सोच का तालमेल नहीं बैठा पाए हैं।” प्रणब मुखर्जी ने कहा कि “वामपंथी नेताओं को इस बात पर आत्म चिंतन करना चाहिए कि पिछली शताब्दी की पहली तिमाही में राजनीतिक सफर शुरू करने के बावजूद उनका प्रभाव देश के केवल कुछ हिस्सों तक सीमित हो कर क्यों रह गया।”

चुनावों को बाद यूपीए के स्वरूप के सवाल पर प्रणब मुखर्जी ने बिना लाग लपेट के कहा कि “यूपीए गठबंधन का स्वरूप चुनावों में मिलने वाली सीटों की संख्या पर निर्भर करेगा।” चुनावों में तीसरे मोर्चे की संभावनाओं पर प्रणब मुखर्जी का मानना है कि केवल अनुराधा प्रसाद और प्रणब मुखर्जीआंकड़ों के जोड़ लेने से कुछ नहीं होता। उन्होंने कहा कि तीसरे मोर्चे के झंडे तले जमा हो रहे क्षेत्रिय दल जमा तो हो रहे हैं. लेकिन गठबंधन चलाने के लिए विचारधारा का एक होना बेहद जरुरी है। कांग्रेस और बीजेपी के खिलाफत के सोच पर खडे किए गए तीसरे मोर्चे पर उन्होने कहा कि “केवल विरोध की राजनीति करने से कुछ हासिल नहीं होगा।” यूपीए में बिखराव के सवाल पर प्रणब मुखर्जी ने कहा कि न तो लालू यादव ने ये कहा है कि वो यूपीए का हिस्सा नहीं हैं और न ही शरद पवार ने। दोनों में से किसी भी नेता ने मनमोहन सिंह के यूपीए के प्रधानमंत्री पद पर रहने को चुनौती नहीं दी है। राहुल गांधी पर प्रणब मुखर्जी ने कहा कि वो चुनावों में स्टार कैंपेनर हैं और “उन्हे कोई शक नहीं कि वो समय के साथ अपने परिपक्कव नेतृत्व का परिचय देगें और पार्टी की कमान संभालेंगें।” प्रणब मुखर्जी से जब उनकी प्रधानमंत्री या राष्ट्रपति बनने की अधूरी इच्छा पर सवाल पूछा गया तो कुछ देर चुप रहने के बाद प्रणब मुखर्जी बोले कि “मैने आपसे कहा कि मैं जो हूं उसमें बहुत खुश हूं और संतुष्ट भी।”

प्रणब मुखर्जी के साथ न्यूज़ 24 की एडिटर-इन-चीफ अनुराधा प्रसाद का ये पूरा इंटरव्यू आप देख सकते हैं आमने सामने कार्यक्रम में मंगलवार शाम 8.30 बजे केवल न्यूज़ 24 पर।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...