Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

सबसे बड़ी पार्टी बनेगी कांग्रेस : टोटल टीवी

[caption id="attachment_14688" align="alignnone"]विनोद मेहता और चंदन प्रताप सिंहविनोद मेहता और चंदन प्रताप सिंह[/caption]प्रेस विज्ञप्ति : टोटल टीवी ने लोकसभा चुनाव के लिए जो सर्वेक्षण किए हैं, उसके मुताबिक, कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बन कर उभर रही है। 543 के सदन में कांग्रेस को 195 सीटें मिलने की संभावना है जबकि बीजेपी को 131 और लेफ्ट को 30 सीटें मिल रही हैं। पश्चिम बंगाल में 42 सीटों में से कांग्रेस को 7, तृणमूल कांग्रेस को 16, बीजेपी को 1 और लेफ्ट को 18 सीटें मिलने की संभावना है। बिहार में लालू प्रसाद और राम विलास पासवान की जोड़ी घाटे में है। दोनों को 40 सीटों में से केवल 15 सीटें मिलती दिख रही हैं। बिहार में बीजेपी और जनता दल यूनाइटेड फायदे में दिख रही है। उत्तर प्रदेश की बात करें तो अरसे बाद कांग्रेस को काफी फायदा होता दिख रहा है। 80 सीटों में कांग्रेस को अकेले अपने दम पर 22 सीटें मिलनी की संभावना है। समाजवादी पार्टी को 19 और बीजेपी को 17 सीटें मिलने का अनुमान है। बीजेपी को 18 सीटें मिलने की गुंजाइश बन रही है।

विनोद मेहता और चंदन प्रताप सिंहप्रेस विज्ञप्ति : टोटल टीवी ने लोकसभा चुनाव के लिए जो सर्वेक्षण किए हैं, उसके मुताबिक, कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बन कर उभर रही है। 543 के सदन में कांग्रेस को 195 सीटें मिलने की संभावना है जबकि बीजेपी को 131 और लेफ्ट को 30 सीटें मिल रही हैं। पश्चिम बंगाल में 42 सीटों में से कांग्रेस को 7, तृणमूल कांग्रेस को 16, बीजेपी को 1 और लेफ्ट को 18 सीटें मिलने की संभावना है। बिहार में लालू प्रसाद और राम विलास पासवान की जोड़ी घाटे में है। दोनों को 40 सीटों में से केवल 15 सीटें मिलती दिख रही हैं। बिहार में बीजेपी और जनता दल यूनाइटेड फायदे में दिख रही है। उत्तर प्रदेश की बात करें तो अरसे बाद कांग्रेस को काफी फायदा होता दिख रहा है। 80 सीटों में कांग्रेस को अकेले अपने दम पर 22 सीटें मिलनी की संभावना है। समाजवादी पार्टी को 19 और बीजेपी को 17 सीटें मिलने का अनुमान है। बीजेपी को 18 सीटें मिलने की गुंजाइश बन रही है।

दिल्ली की 7 सीटों में कांग्रेस को 6 और बीजेपी को 1 सीटें मिलने का अनुमान लगाया जा रहा है। गुजरात में कांग्रेस इस बार थोड़ी कमजो़र पड़ रही है। 26 सीटों में से  कांग्रेस को 10 और बीजेपी को 16 सीटें मिल सकती हैं। राजस्थान की 25 सीटों में से कांग्रेस को 15 और बीजेपी को 10 सीटें मिलने का अनुमान है। मध्य प्रदेश में बीजेपी को 23 और कांग्रेस को 6 सीटें मिल सकती हैं। दक्षिण में कांग्रेस-डीएमके गठबंधन को 15 और एआईएडीएमके गठबंधन को 24 सीटें मिलने के आसार बन रहे हैं। आंध्र प्रदेश में प्रजाराज्यम के मुखिया चिरंजीवी ने टीजीपी की हवा को कमजोर करने का काम किया है। टीडीपी को 8 सीटें मिलने की संभावना है तो प्रजाराज्य को 2 सीटें, जिसमें से एक सीट से चिरंजीवी के बहनोई चुनाव जीतते नजर आ रहे हैं। टीआरएस को 4 और लेफ्ट को दो सीटें मिल सकती हैं, जबकि कांग्रेस 25 सीटें हासिल कर रही है। पिछली बार से उसे चार सीटें कम मिल रही हैं।

दिल्ली और राजस्थान में विधानसभा चुनाव के दौरान टोटल टीवी ने जो सीटों का आंकड़ा दिया था, वो शत प्रतिशत सही आया था। टोटल टीवी ने एक नए तरीके से सर्वेक्षण की शुरूआत की। मत देने वाले लोगों का इंटरव्यू किया और उनकी बातों को बैलट पेपर से मैच किया। इसके अलावा चुनावी दस्तावेजों, वरिष्ठ पत्रकारों, सर्वे करनेवाले संवाददाताओं, कैमरापर्सन्स, वीडियो एडिटर और सभी क्रू मेंबर्स से बात की गई। इसके बाद सर्वेक्षण को अंतिम रूप दिया जाता है। टोटल टीवी ने रीयल ओपेनियन पोल की शुरुआत विधानसभा चुनावों से शुरू कर सर्वे को पुख्ता करने की कोशिश की है।

टोटल टीवी के प्रधान संपादक विनोद मेहता का कहना है कि उनका सर्वे फूलप्रूफ है। उनका आंकलन कभी गलत नहीं होता। दिल्ली और राजस्थान इस बात का गवाह है। विनोद मेहता का कहना है कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को 195 सीटें मिलेगी। यूपी में कांग्रेस 22 सीटें जीतेगी। ये बात सबको चौंकाएगी। शायद कांग्रेस भी न माने। लेकिन चुनाव बाद सबको साफ हो जाएगा कि आंकड़े कितने सही थे। टोटल टीवी के राजनीतिक संपादक चंदन प्रताप सिंह का कहना है कि हम दावा नहीं करते, सिर्फ आईना दिखाते हैं। दिल्ली विधानसभा चुनाव में सभी अखबार, सर्वे और चैनल बीजेपी की सरकार बना रहे थे। कांग्रेस को भी विश्वास नहीं था कि वो सत्ता में आएगी। लेकिन बहुमत पाते ही शीला दी़क्षित ने ऑन रिकॉर्ड हमारा शुक्रिया अदा किया। कहा कि ऐसे 100 प्रतिशत सही प्रीडिक्शन की उन्हें भी उम्मीद नहीं थी। विश्वास नहीं था। लेकिन टोटल टीवी ने चुनावी प्रीडिक्शन पर फिर से विश्वास जमा दिया। 

कुल : लोकसभा- 543, कांग्रेस- 195, बीजेपी-131, लेफ्ट-30 (सीपीएम-19, सीपीआई-07, आरएसपी-02, फारवर्ड ब्लॉक-02), तृणमूल कांग्रेस- 16, समाजवादी पार्टी- 19, बसपा-17, आरजेडी-14, एलजेपी-02, जेडीयू-10, अकाली-02, शिवसेना-14, जेएमएम-04, एनसीपी-12, टीडीपी-08, टीआरएस-04, प्रजाराज्यम-02, डीएमके-04, पीएमके-05, एआईडीएमके-14, एमडीएमके-04, असम गण परिषद- 05, एयूडीएप-01, पीडीपी-01, नेशनल कांफ्रेसं-02, बीजेडी-08, अन्य-11

राज्यवार :  बिहार : आरजेडी+एलजेपी-15, जेडीयू+बीजेपी-18, कांग्रेस-05, अन्य-02 उत्तर प्रदेश : कांग्रेस- 22, बीजेपी- 18, समाजवादी पार्टी-18, बीएसपी-17, अन्य-04 झारखंड : कांग्रेस-03, बीजेपी-04, जेएमएम-03, आरजेडी-01, जेडीयू-01, झाविपा-01, निर्दलीय-01 ( मधु कोड़ा) आंध्र प्रदेश : कांग्रेस-25, टीडीपी-08, टीआरएस-04, प्रजाराज्यम-02, सीपीएम-01, सीपीआई-01, एमआईएम-01 तमिलनाडु : कांग्रेस-06, डीएमके-09, एआईएडीएमके -14, एमडीएमके-04, पीएमके -04, सीपीआई-01, सीपीएम-01 कर्नाटक : कांग्रेस -10, बीजेपी-15, जेडीएस-03 केरल : कांग्रेस-14, सीपीएम-03, सीपीआई-02, मुस्लिम लीग-01 महाराष्ट्र : कांग्रेस-12, एनसीपी-10, बीजेपी -12, शिवसेना-14 मध्य प्रदेश : कांग्रेस-06, बीजेपी-23, छत्तीसगढ़, कांग्रेस-04, बीजेपी-07 उड़ीसा : कांग्रेस-10, बीजेडी-08, बीजेपी-02, जेएमएम-01 दिल्ली : कांग्रेस-06, बीजेपी-01 हिमाचल प्रदेश : कांग्रेस-02, बीजेपी-02 गुजरात : बीजेपी-16, कांग्रेस-10 असम : कांग्रेस-04, एजीपी-05, बीजेपी-04, एयूडीएफ-01 पंजाब : कांग्रेस-09, अकाली -02, बीजेपी-02 राजस्थान : कांग्रेस-15, बीजेपी-10 जम्मू-कश्मीर : कांग्रेस-02, नेशनल कांफ्रेसं-02, बीजेपी-01, पीडीपी-01 उत्तरांचल : कांग्रेस-04, बीजेपी-01 पश्चिम बंगाल : कांग्रेस-07, तृणमूल कांग्रेस-16, सीपीएम-12, सीपीआई-02, आरएसपी-02, फारवर्ड ब्लाक-02, बीजेपी-01 अरूणाचल प्रदेश : कांग्रेस -01, बीजेपी-01 त्रिपुरा : सीपीएम-02 मेघालय : एनसीपी-02 मिज़ोरम : कांग्रेस-01 नगालैंड : कांग्रेस-01 मणिपुर : कांग्रेस-01, निर्दलीय-01 सिक्किम : कांग्रेस-01 गोवा :  कांग्रेस-01, बीजेपी-01 अंडमान निकोबार : कांग्रेस-01 चंडीगढ़ : कांग्रेस-01 पांडिचेरी : पीएमके-1 दादर नागर हवेली : कांग्रेस-01 दमन दीव : कांग्रेस-01 लक्षद्वीप : कांग्रेस-01

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...