Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

यूपीए को 257 और एनडीए को 184 सीटों के आसार

Star News Logoप्रेस विज्ञप्ति

स्टार न्यूज-नील्सन ओपिनियन पोल : क्षेत्रीय मोर्चे को मिल सकती है 96 सीटें : स्टार न्यूज़- नील्सन के ओपिनियन पोल के मुताबिक 2009 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस 144 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बन रही है। कांग्रेस को बीजेपी कड़ी टक्कर दे रही है जिसे लोकसभा चुनाव में 137 सीटें मिलने का अनुमान है। इस ओपिनियन पोल में लोस चुनाव की पहली तस्वीर पेश की गई है। इसमें कांग्रेस के नेतृत्व वाला यूपीए गठबंधन 272 के जादुई आंकड़े के करीब नज़र आ रहा है।

Star News Logoप्रेस विज्ञप्ति

स्टार न्यूज-नील्सन ओपिनियन पोल : क्षेत्रीय मोर्चे को मिल सकती है 96 सीटें : स्टार न्यूज़- नील्सन के ओपिनियन पोल के मुताबिक 2009 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस 144 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बन रही है। कांग्रेस को बीजेपी कड़ी टक्कर दे रही है जिसे लोकसभा चुनाव में 137 सीटें मिलने का अनुमान है। इस ओपिनियन पोल में लोस चुनाव की पहली तस्वीर पेश की गई है। इसमें कांग्रेस के नेतृत्व वाला यूपीए गठबंधन 272 के जादुई आंकड़े के करीब नज़र आ रहा है।

पोल में यूपीए गठबंधन को 257 सीटें मिल रही हैं। हालांकि 257 के इस आंकड़े में समाजवादी पार्टी, राष्ट्रीय जनता दल और लोक जनशक्ति पार्टी को मिलने वाली सीटें भी शामिल हैं, जिनके साथ सीटों का तालमेल नहीं हो पाया है। लेकिन अगर चुनाव बाद आरजेडी, एलजेपी और एसपी यूपीए का साथ छोड़ भी देती हैं तो भी यूपीए के पास रहेंगी 210 सीटें। स्टार न्यूज़-नील्सन के पोल में एनडीए गठबंधन को मिल रही हैं 184 सीटें। लेफ्ट और क्षेत्रीय दलों के मोर्चे को मिल रही हैं 96 सीटें। सात सीटें अन्य पार्टियों और निर्दलीयों को मिल रही हैं।

समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश में मायावती को तगड़ा झटका देने की तैयारी में हैं। स्टार न्य़ूज़-नील्सन पोल के मुताबिक समाजवादी पार्टी को उत्तर प्रदेश में 30 सीटें मिल रही हैं। जबकि बीएसपी उत्तर प्रदेश में 20 और हरियाणा में 1 सीट जीतकर कुल 21 सीटें हासिल करेगी। पिछले लोकसभा चुनाव में 3 सीटें जीतने वाला अजीत सिंह का राष्ट्रीय लोकदल इसबार 6 सीटों पर कब्ज़ा करने में कामयाब होगा। स्टार न्यू़ज-नील्सन के इस ओपीनियन पोल में राष्ट्रीय जनता दल को 11 सीटें दी गई हैं और एलजेपी को 6। लेकिन जनता दल यूनाइटेड को बड़ा फायदा होता नज़र आ रहा है। पिछली बार 8 सीटें जीतने वाला जेडीयू इस बार 16 सीटें जीत रहा है।

लेफ्ट फ्रंट को लोकसभा चुनाव में 34 सीटें मिल रही हैं। लेकिन ममता बैनर्जी की तृणमूल कांग्रेस बड़ा उलटफेर करती नज़र आ रही है। 2004 लोकसभा चुनाव में सिर्फ 2 सीटें जीतने वाली टीएमसी को 2009 लोकसभा चुनाव में 13 सीटें मिलती दिख रही हैं। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी को इस पोल में मिल रही हैं 13 सीटें तो शिवसेना 12 सीटें जीतकर  उसे बराबरी की टक्कर देती दिख रही है। ओपीनियन पोल में जयललिता की पार्टी एआईएडीएमके को 9 सीटें मिल रही हैं तो डीएमके 24 सीटें जीतकर बड़ी ताकत बनता नज़र आ रहा है। स्टार न्यूज़ एसी नील्सन का ये ओपीनियन पोल 5 मार्च से 17 मार्च के बीच किया गया और इसमें देश भर के 50 हज़ार 402 लोगों का मत रिकॉर्ड किया गया।  

पार्टी और गठबंधनों को मिलने वाली अनुमानित सीटें–


यूपीए

कांग्रेस- 144

एसपी- 30

डीएमके- 24

तृणमूल- 13

एनसीपी- 13

आरजेडी- 11

एलजेएसपी- 6

जेएमएम- 4

आईयूएमएल- 3

जेकेएन- 2

आरपीआई- 2

पीएमके- 1

एआईएमआईएम- 1

एसडीएफ- 1

केईसी- 1

एनएलपी- 1

यूपीए की कुल सीटें- 257


एनडीए

बीजेपी- 137

जेडीयू- 16

शिवसेना- 12

आरएलडी- 6

एसएडी- 6

एजीपी- 6

आईएनएलडी- 1

एनडीए की कुल सीटें- 184


क्षेत्रीय मोर्चा

सीपीएम- 25

बीएसपी- 21

टीडीपी- 14

एआईएडीएमके- 9

बीजेडी- 9

जेडीएस- 5

सीपीआई- 3

फॉरवर्ड ब्लॉक- 3

आरएसपी- 3

टीआरएस- 3

एचजेसी- 1

क्षेत्रीय मोर्चे की कुल सीटें- 96


अन्य

पीआर- 1

जेकेपीडीपी- 1

एनपीएफ- 1

निर्दलीय- 3

अन्य कुल सीटें- 6

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...