दैनिक भास्कर, जोधपुर के सीनियर मैनेजर राकेश चतुर्वेदी ने इस्तीफा दे दिया है। वे अब नई पारी नई दुनिया के साथ शुरू कर चुके हैं। वे नई दुनिया के ग्वालियर संस्करण में सीनियर मैनेजर सरकुलेशन के पद पर गए हैं। राकेश ने दैनिक भास्कर में इसी वर्ष 19 अप्रैल को ज्वाइन किया था।
आउटलुक, पटना के ब्यूरो चीफ विनोद बंधु ने अब यहां से इस्तीफा दे दिया है। आलोक मेहता के आउटलुक से जाने के बाद उनकी टीम के ज्यादातर लोग उनके पीछे नई दुनिया में जा चुके हैं। इसी क्रम में विनोद बंधु भी नई दुनिया, पटना के ब्यूरो चीफ बन चुके हैं।
राष्ट्रीय सहारा के मिथिलेश नई दुनिया में, सत्येंद्र मिश्रा जागता शहर में
राष्ट्रीय सहारा, पटना के ब्यूरो के रिपोर्टर मिथिलेश कुमार ने भी नई दुनिया, पटना ब्यूरो में काम संभाल लिया है। वे बतौर प्रिंसिपल करेस्पांडेंट नई पारी शुरू कर चुके हैं।
दैनिक जागरण, बरेली के सीनियर सब एडीटर सत्येंद्र मिश्रा ने आगरा से प्रकाशित होने वाली मैग्जीन जागता शहर में सहायक संपादक के रूप में ज्वाइन कर लिया है। वे अमर उजाला, आगरा में भी लंबे समय तक काम कर चुके हैं।











