संजय श्रीवास्तव ने टीवी को बाय बोल प्रिंट में वापसी कर ली है। वे इन दिनों दिल्ली में लांच होने की बाट जोह रहे आईटीएन में एक्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर पद पर थे। वे आज तक, इंडिया टीवी, सहारा समय जैसे चैनलों में काम कर चुके हैं। उन्होंने नई पारी दैनिक हिंदुस्तान, मेरठ में न्यूज एडीटर के रूप में शुरू की है। संजय का गृह जनपद है मेरठ। उन्होंने मेरठ में दैनिक जागरण और अमर उजाला के साथ 10 वर्षों तक काम है। बाद में वे दैनिक हिंदुस्तान, लखनऊ चले गए। 21 वर्षों के पत्रकारीय करियर में संजय ने तीन किताबें लिखी हैं। उनकी लिखी मर्निल मुनरो की बायोग्राफी चर्चित किताब है। इसके अलावा खेल पत्रकार यशपाल सिंह के साथ मिलकर खेल पर दो किताबें क्रिकेट के चर्चित विवाद और स्टार खिलाड़ियों की प्रेम कहानियां लिखी हैं।
भड़ास4मीडिया से बातचीत में संजय श्रीवास्तव ने बताया कि दैनिक हिंदुस्तान पश्चिमी यूपी में बड़े प्रोजेक्ट पर काम कर रहा है। अभी तक अपकंट्री के पांच एडीशन लांच किए जा चुके हैं और सिटी एडीशन जल्द री-लांच किया जाने वाला है। यहां काम करने का जब प्रस्ताव मिला तो उसे सहर्ष स्वीकार किया। उन्होंने उम्मीद जताई कि वे पश्चिमी यूपी के होने और इस इलाके में प्रिंट मीडिया से लंबे समय तक जुड़े होने के नाते इसका पूरा लाभ दैनिक हिंदुस्तान को दे सकेंगे।